Health Tips : कई बीमारियों को ठीक करें आम के पत्तों से, जाने इसके फायदे
Cure many diseases with mango leaves, know its benefits
Health Tips : आम को फलों का राजा कहा जाता है। तरह-तरह के व्यंजन आम से बनाएं जाते हैं, जो बड़े स्वादिष्ट होते हैं। आपको बता दें कि आम के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी बड़ी गुणकारी मानी गई है। हिन्दू धर्म में वैसे तो आम के पत्ते आमतौर पर पूजा में उपयोग होती हैए लेकिन इसमें कई ऐसे औषधीय गुण हैं जो हमारे शरीर के लिए अतिलाभकारी है। तो यहां हम बतातें हैं आम के पत्तों के गुणकारी फायदों के बारे ……
डायबिटीज (Diabetes) में लाभदायक
डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए आम के पत्ते काफी लाभदायक होता है। आम के पत्तों का से इलाज डायबिटीज में होता है। यह बहुत ही बढ़ियाए सस्ता और कारगर इलाज है। आम पत्तियों में एंथोसायनीडिन टैनिन होता है जो मधुमेह में लाभकारी होता है।
पाचन क्रिया में गड़बड़ी (Digestive Disturbances)
अगर आपके पाचन क्रिया में गड़बड़ी है तो आम के पत्तों को रातभर भिगोकर रख कर अगले दिन सुबह खाली पेट उसके पानी को पियें। इससे पेट से संबंधित समस्याओं का निधान होता है और पाचन क्रिया में काफी सुधार होता है।
रक्तचाप कंट्रोल (Blood Pressure Control) में रखने के लिए
अगर आप ब्ल्डप्रेशर की समस्याओं से ग्रसित है तो आपको बता दें कि आम की पत्तियां ब्लडप्रेशर को संयमित रखती है। आम के पत्तों को उबाल कर काढ़े के रूप में पीने से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
किडनी स्टोन (kidney stone)
आम के पत्तों के पाउडर को 1 चम्मच मात्रा में पानी में मिला कर रख देंए इसे रातभर रखकर सुबह पीएं। इस पानी से आपका किडनी स्टोन ठीक हो जाएगा और वह यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाएगा। अतरू यह किडनी स्टोन की समस्या में बहुत कारगर इलाज है।
बालों के लिए बेहद उपयोगी
आपके शरीर यानि सेहत के साथ-साथ आम के पत्ते बालों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। यह बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ना रोकते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जिससे यह बालों की रक्षा करते हैं।
Read Also : वेद में निहित है वैश्विक कल्याण : डॉ.पवन शर्मा
मसूढ़ों में दर्द (Sore gums)
अगर आप मसूढ़ों में दर्द, अस्थमा एवं पथरी के रोगों से परेशान है तो इसमें भी आम की पत्तियां फायदेमंद है। इसके गरारे करने तथा आम की पत्तियों की राख मसूढ़ों पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है। आम के पत्तों की राख का इस्तेमाल जले हुए स्थान पर करने से घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
Read Also : Global Warming : फरवरी में हम जो अप्रैल के मौसम का अहसास कर रहे जलवायु जोखिमों की आहट
हिचकियों से परेशान
यदि आप बार-बार आने वाली हिचकियों से परेशान हैं तो आम की पत्तियों को जलाकर इसका धुंआ लेना लाभकारी है। इसके अलावा आम की पत्तियों को उबालकर गरारे करना भी फायदेमंद साबित होता है।