केजरीवाल सरकार पटपड़गंज में करा रही है पालतू पशुओं के लिए पशु चिकित्सालय का पुनर्निर्माण

*कैसा होगा पटपड़गंज में बन रहा पशु चिकित्सालय*
यह एक चार मंजिला सेमी परमानेंट भवन होगा। जिसमें प्रथम तल पर चिकित्सक का कमरा, सर्जिकल रूम, ओपीडी एवं बड़े एवं छोटे पशुओं की चिकित्सा के लिए स्थान होगा। दूसरे तल पर भी चिकित्सक के लिए एक कमरा, लैब एवं स्टाफ के लिए कमरा होगा। तीसरे तल पर अस्पताल के स्टाफ के लिए दो फ्लैट का प्रावधान है एवं चौथे तल पर एक लाइब्रेरी एवं हॉल होगा। इस भवन के पुनर्निर्माण के बाद पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र जैसे कि लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, त्रिलोकपुरी, कोंडली आदि की आम जनता को अपने पालतू पशुओं को उचित चिकित्सा दिलाने में बहुत सहायता होगी। साथ ही लाइब्रेरी एवं हॉल की उपलब्धता से भी स्थान निवासियो के लाभ होगा।
*मुहल्ला क्लिनिक, लाइब्रेरी और हॉल से स्थानीय लोगों को मिलेगी मदद*
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास जगह की कमी है इसलिए सरकार छोटी जगहों का भी अधिकतम उपयोग करती है। चिकित्सालय के इस भवन में मुहल्ला क्लिनिक भी बनेगा। मुहल्ला क्लिनिक से आस पास के लोगों को छोटी मोटी बिमारियों के लिए अस्पताल जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. साथ ही 212 तरह की जांच भी मुफ्त हो सकेगी। साथ ही लाइब्रेरी के बनने से आस पास के छात्रों को एक ऐसी जगह मिल सकेगी जहां वे सुकून से बैठ कर पढ़ाई कर सकें। इस भवन के उपरी मंजिल में हॉल के बनने से आस पास के बुजुर्ग को बैठने की एक शानदार जगह मिल जाएगी जहां वे बैठकर आपस में चर्चा परिचर्चा कर पाएंगे।
इस भवन की कुल स्वीकृत राशि रु 2 करोड़ है और यह भवन अगले सात माह में बन कर तैयार हो जाएगा।



