Meghalaya Assembly Election-मेघालय में बीफ खाने पर कोई पाबंदी नहीं, मैं भी बीफ खाता हूं: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Meghalaya Assembly Election : विदित हो कि 27 फरवरी 2023 सोमवार को मेघालय में विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी (BJP State President Ernest Mowry) ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में बीफ खाने पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भी इसका सेवन करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं भी बीफ खाता हूं और हमें कोई खाने से रोक नहीं सकता, यह तो हमारी संस्कृति का हिस्सा है। मवारी ने आगे कहा कि बीफ खाना तो हमारी जीवनशैली का हिस्सा है. जिसे कोई भी रोक नहीं सकता है।
यहां हर कोई बीफ खाता है : Ernest Mowry
प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि मैं अन्य राज्यों द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव पर बयान नहीं दे सकता। हम मेघालय से हैं और यहां हर कोई बीफ खाता है और इसे खाने पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में भी ऐसा कोई नियम नहीं है। कुछ राज्यों ने कुछ अधिनियम पारित किए हैं। मवारी ने कहा कि मेघालय मेंए हमारे पास एक बूचड़खाना है, जहां हर व्यक्ति बीफ खाता है और इसे बाजार से लेकर आता है। कुल मिलाकर उनका कहना था कि बीफ खाने में कोई बुराई नहींए यह तो यहां के लोगों की आदत में शामिल है।
‘भाजपा ईसाई विरोधी नहीं’
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया है कि इस बार मेघालय विधानसभा चुनाव (Meghalaya Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। भारतीय जनता पार्टी पर ईसाई विरोधी होने के आरोप का खंडन करते हुए मवारी ने कहा कि यह विपक्ष द्वारा ‘राजनीतिक दुषप्रचारष् है। उन्होंने दावा किया राजग सरकार के नौ वर्षों में देश में किसी भी चर्च पर हमला नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि गोवा, नागालैंड जैसे राज्य इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा ईसाई विरोधी नहीं है। उन्होंने कहर कि मैं भी एक ईसाई हूं और उन्होंने मुझे कभी भी चर्च जाने के लिए मना नहीं किया….।
‘मेघालय के लोग बदलाव चाहते हैं’
मावरी ने कहा कि इस बार मेघालय के लोग बदलाव चाहते हैं और हमारे सर्वेक्षण के अनुसारए हम दोहरे अंकों में जादुई संख्या प्राप्त करेंगे और सरकार बनाएंगे। अपको बता दें कि भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो सीटें जीती थीं। इस बार राज्य में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। अब इस चुनाव में किसकी जीत होगी यह चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।



