नामु‍मकिन को मुमकिन बनाने के लिये, पुष्पा सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में हर दिन चुनौतियों का सामना करने को तैयार है

सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ ने इस महीने अपने लॉन्च से ही हलचल मचा दी है। यह शो इसकी नायिका, पुष्पा (करुणा पाण्डे) के इर्द-गिर्द घूमता है। वह एक मेहनती और जिंदादिल उद्यमी और कुछ भी कर गुजरने के जज्बे वाली एक मां है। इन बातों ने उसे जीवन में आगे बढ़ने और अपने तीन बच्चों की परवरिश में भी मदद की। यूं तो जीवन ने उसके सामने काफी परेशानियां खड़ी कीं, लेकिन उसने हमेशा ही उनका डटकर सामना किया है।

पुष्पा अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी है और वह जो कुछ भी है उस पर उसे गर्व भी है, लेकिन जब बच्चों की इच्छाओं की बात आती है तो एक पेरेंट के रूप मे उसका जोश ठंडा पड़ जाता है। अश्विन (नवीन पंडित) की गर्लफ्रेंड दीप्ति (गरिमा परिहार) अपने पेरेंट्स को पुष्पा से मिलवाने लाती है ताकि उनकी शादी तय की जा सके। इससे अश्विन काफी घबरा जाता है, क्योंकि उनके सामाजिक और आर्थिक हैसियत में काफी फर्क होता है। पुष्पा उसे भरोसा दिलाती है कि सबकुछ ठीक होगा, लेकिन जब पुष्पा, दीप्ति की मां के साथ मामले को संभाल रही होती है तो बहुत बड़ी गड़बड़ हो जाती है।

दीप्ति की मां अपना गुस्सा नहीं संभाल पाती और पुष्पा को ‘कामवाली’ बोलकर उसकी बेइज्जती करती है। एक अजनबी की बातों से उसे उतना दुख नहीं होता, जितना जब उसके अपने ही बच्चे उसका पक्ष नहीं लेते और उसे ही गलत ठहराते हैं तो उसे बहुत बुरा महसूस होता है। क्या पुष्पा, दीप्ति की मां की सोच बदल पाएगी? क्या वह ना केवल समाज से, बल्कि अपने परिवार से वह सम्मान पा सकेगी, जिसकी वह हकदार है?

इस शो में पुष्पा का किरदार निभा रहीं, करुणा पाण्डे कहती हैं, “पुष्पा एक दृढ़निश्चयी और ईमानदार महिला है, वह जागरूक और अपने उसूलों पर कायम रहने वालों में से है, लेकिन अपने बच्चों या किसी और से अपमान मिलने पर वह सहन नहीं कर पाती। आज के समाज में पढ़ा-लिखा होना बहुत जरूरी है और पुष्पा के जीवन का यह हिस्सा खुरदुरा है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि कोई उसका मजाक उड़ाए। वह बहुत मेहनत करती है और उसने सम्मान के साथ अपने रास्ते में आई हर मुसीबतों का सामना कर अपने बच्चों को बड़ा किया है। इसलिये, पढ़ाई ना करने की वजह से उसके बच्चे
उसे अपमानित करें, यह तो अन्याय है। इस किरदार को निभाना पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें काफी मजबूत भावननाएं हैं और आज के दौर की एक सशक्त और बेबाक महिला का चित्रण किया गया है।“

देखते रहिये, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’,सोमवार-शनिवार, रात 9:30 बजे केवल सोनी सब पर!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button