नई दिल्ली में आयोजित RULE 2026: बिज़नेस, ब्रांड और प्रोफेशनल्स के लिए 2026 की तैयारी का मंच
एआई टिप्स, गोल प्लानिंग और विज़न बोर्ड एक्सरसाइज़ के साथ प्रतिभागियों को मिला एक्शन-ओरिएंटेड अनुभव

नई दिल्ली, 21 दिसंबर 2025: गौरव भगत अकादमी ने शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को क्राउन प्लाज़ा, ओखला में RULE 2026 के 5वें संस्करण का सफल आयोजन किया। यह एक आमंत्रण-आधारित नेतृत्व कार्यक्रम था, जिसमें देशभर से ब्रांड लीडर्स, बिज़नेस प्रोफेशनल्स, संस्थापक, सीएक्सओ, छात्र और युवा प्रोफेशनल्स शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य 2026 में प्रवेश से पहले प्रतिभागियों को स्पष्ट सोच, रणनीतिक दिशा और लक्ष्य निर्धारण के लिए तैयार करना रहा। आयोजन की शुरुआत 2026 की बदलती व्यावसायिक जरूरतों और नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा के साथ हुई।
कार्यक्रम में गौरव भगत अकादमी के संस्थापक गौरव भगत ने 2026 के लिए लीडरशिप और प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। विशेष आकर्षण रहा “AI Unplugged” सत्र, जिसमें प्रतिभागियों को एआई के स्मार्ट टूल्स, एडवांस प्रॉम्प्ट्स और ऐसे प्लेटफॉर्म्स से परिचित कराया गया, जो आमतौर पर कम लोगों को ज्ञात हैं। इस सत्र में बताया गया कि कैसे एआई का उपयोग प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, बेहतर निर्णय लेने और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से क्यूरेट किया गया लंच भी रखा गया, जिसमें विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया।
हर प्रतिभागी को गौरव भगत द्वारा डिज़ाइन की गई वर्कबुक, 2026 का गोल प्लानर और विज़न बोर्ड एक्सरसाइज़ के माध्यम से आने वाले वर्ष के लिए एक स्पष्ट रोडमैप दिया गया।
शाम को कार्यक्रम का समापन सर्टिफिकेशन सेरेमनी के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतिभागी अपने साथ सीख, अनुभव और विशेष उपहारों के साथ लौटे।
RULE 2026 ने यह स्पष्ट किया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2026 की तैयारी की एक मजबूत शुरुआत है।



