’सगाई के बाद यश की पहली फिल्म दंडनायक 18 फरवरी को होगी रिलीज’

बीते दिनों यश कुमार की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर छाई रही। लगभग सभी जगह यश कुमार व निधि झा के सगाई के चर्चे आम रहें। निधि झा से सगाई के बाद यश कुमार के फैन्स के लिए दोगुनी खुशखबरी  है। सगाई के बाद यश कुमार की पहली फिल्म दंडनायक 18 फरवरी को बिहार-झारखंड, बंगाल व नेपाल के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली है।

यश की सगाई भले ही निधि झा के साथ हुई है लेकिन सगाई के बाद यश की  पहली फिल्म खेसारी लाल की हिरोइन काजल राघवानी के साथ आ रही है। ये फिल्म निर्माण काल से ही चर्चा में रही है। शूटिंग की तस्वीर आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शको व फिल्म ट्रेड के लोगो में रोमांच बरकरार है।भोजपुरी सिनेमा के मेकरो को उम्मीद है यश की दंडनायक से सिनेमा हॉल में दर्शको की बाढ़ आने वाली है। रिलीज डेट अलाउंस होते ही भोजपुरी सिनेमा के एक्जिबिटरों में खासा उत्साह है,बिहार- झारखंड,बंगाल और नेपाल के लगभग तमाम बड़े सिनेमा हॉल में ये फिल्म 18 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

कुछ दिन पहले सुपरस्टार यश ने भी सोशल मीडिया पर खुले आम दंडनायक को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए लिखा था की फिल्म से जुड़े तमाम टेक्नीशियन और एक्टर जिन्होंने इस फिल्म को इतना खूबसूरत बनाने में योगदान दिया है सबको धन्यवाद,ये अब तक कि मेरी सबसे बेहतरीन फिल्म है। सिनेमा निर्माण के तकनीकी विकास में समय-समय पर प्रगति होती रही है,लेकिन कमजोर कंटेन्ट के कारण ये अपना पुराना पारंपरिक दर्शक खोता गया। हमेशा पारिवारिक मूल्यों पर फिल्मे लेकर आने वाले यूनिक एक्‍शन स्‍टार यश कुमार की फिल्‍म ‘दंडनायक’ अब पूरे देश मे भव्य तरीके से रिलीज के लिए तैयार है।

यश कुमार एंटरटेनमेंट की फिल्‍म ‘दंडनायक’ में यश कुमार (yash kumarr) और काजल राघवानी (kajal raghwani) मुख्य भूमिका में हैं साथ ही प्रीति शुक्ला,राधे कुमार, वर्षा तिवारी,संजीव मिश्रा,नवीन मिश्रा,अवनीश दुबे,अनुराग ठाकुर,धनंजय सिंह,मनोज मोहानी,नौशाद शेख इत्यादि भी अहम किरदार में हैं। फिल्‍म के निर्देशक सुजीत वर्मा, कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। कहानी यश कुमार का है। पटकथा और संवाद एस.के. चैहान व संगीत मुन्ना दुबे का है। गीतकार मुन्ना दुबे व राजेश मिश्रा हैं। छायांकन समीर – जहांगीर सैय्यद,नृत्य प्रवीण शेलारी और कला अवधेश राय है। पीआरओ रंजन सिन्हा व् सर्वेश कश्यप (sarvesh kashyaph) हैं। बैनर यश कुमार एंटरटेनमेंट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button