Editorial : भविष्य के लिए एक मजबूत नींव हरियाणा बजट 2025-26
Editorial : A strong foundation for the future Haryana Budget 2025-26

Editorial : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.05 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की संशोधित अनुमानित राशि से 13.7% अधिक है। यह बजट राज्य के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें वर्तमान सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने की स्पष्ट योजना दिखाई देती है।
इस बजट का सबसे बड़ा आकर्षण ‘Department of Future’ की स्थापना है, जो भविष्य की चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाने और उनसे निपटने की रणनीति बनाने का काम करेगा। यह विभाग आर्थिक, तकनीकी और पर्यावरणीय परिवर्तनों का अध्ययन करेगा और राज्य की दीर्घकालिक विकास रणनीति तैयार करेगा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ऑटोमेशन, और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर शोध कर, यह विभाग हरियाणा को उभरती संभावनाओं के लिए तैयार कारेगा.
महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार ने Rs. 5,000 करोड़ की राशि लाड़ो लक्ष्मी योजना के लिए आवंटित की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को Rs. 2,100 मासिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
हरियाणा सरकार ने Haryana AI Mission की घोषणा की है, जिसके तहत Rs. 474 करोड़ की विश्व बैंक सहायता से गुरुग्राम और पंचकूला में AI हब स्थापित किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत 50,000 युवाओं को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे हरियाणा को तकनीकी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
‘मेरा पानी मेरी विरासत योजना’ के तहत किसानों को धान की खेती छोड़ने पर मिलने वाली सब्सिडी को Rs. 7,000 से बढ़ाकर Rs. 8,000 प्रति एकड़ कर दिया गया है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। राजकोषीय घाटा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 2.67% रखा गया है, जो 3% की अधिकतम सीमा के भीतर है।
Read Also=Editorial : मेडिकल माफिया
राजस्व घाटा 1.53% और कुल ऋण-GSDP अनुपात 26.18% है, जिससे यह साफ होता है कि सरकार वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा का 2025-26 बजट वर्तमान जरूरतों और भविष्य की योजनाओं के बीच संतुलन स्थापित करता है। तकनीकी नवाचार, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, और वित्तीय अनुशासन पर ध्यान केंद्रित कर यह बजट हरियाणा को एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मजबूत नींव रखता है।



