तेजी से उभरती मल्टीटेलेंटेड प्रतिभा की धनी मॉडल,एक्ट्रेस अमृता श्रीवास्तव
ओपन सर्च
आज के कंपीटिशन के इस दौर में सफलता हर किसी को इतनी आसानी से नहीं मिलती बल्कि उसके लिए किसी भी इन्सान को सच्ची लगन के साथ कड़ी मेहमत भी करनी जरुरी है। और साथ ही साथ चाहिए कुछ कर दिखने की इच्छा शक्ति और जज्बा तभी हम लोग अपने अपने कैरियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते है, अपनी मंजिल, अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। यह कहना है तेजी से उभरती मल्टीटेलेंटेड प्रतिभा की धनी मॉडल, एक्ट्रेस, एंकर, पत्रकार, वॉयस ओवर आर्टिस्ट अमृता श्रीवास्तव का। अमृता श्रीवास्तव एक ऐसी युवा प्रतिभा है जो अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का तेजी से बखूबी लोहा मनवा मनवा रही है।
यू तो अमृता श्रीवास्तव ने अपने प्रोफैशनल कैरियर की शुरुआत पत्रकारिता के द्वारा की थी लेकिन अब वो मॉडलिंग, एक्टिंग और फैशन यानि सौंदर्य प्रतियोगिता में भी न सिर्फ सक्रीय है बल्कि अपनी एक अलग सफल पहचान भी बना रही है। जनसंचार और पत्रकारिता से स्नातक अमृता श्रीवास्तव ने एक तजा खास बातचीत में हमें बताया की में मूलरूप से बंगाली हूँ, मेरा जन्म कोलकत्ता में हुआ लेकिन मेरा पालन-पोषण उत्तर प्रदेश में हुआ। मेरे प्रोफैशनल कैरियर की शुरुआत पत्रकारिता से हुई जहा मैंने न्यूज़ एंकर, रिपोर्टर, वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में काम किया। मैंने दिल्ली से प्रकशित राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक ‘Óओपन सर्चÓÓ में भी काम किया जिसके संपादक-प्रकाशक विजय कुमार जी है। मैं पत्रकारिता के पेशे में इसलिए आई क्योकि मेरा मन हमेशा अपने राष्ट्र के लिए काम करने का करता था जिसके लिए में पत्रकारिता के फील्ड को सबसे उत्तम मानती हूँ।
पत्रकारिता के बाद मैंने कुछ साल पहले सौंदर्य प्रतियोगिताओ के जरिये मॉडलिंग के फिल्ड में बतौर मॉडल शुरुआत की और एक के बाद एक तीन बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिताये जीतने में सफल रही, जिनमे पहला फॉर एवर मिस इंडिया 2021, दूसरा मिस इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट्स 2021, ग्लैमफेस अवार्ड्स 2022 शामिल है। इन सौंदर्य प्रतियोगिता को जितने के बाद मेरे लिए मॉडलिंग के साथ साथ ऐक्टिंग में भी रास्ते भी खुल गये और मैने कई सीरियल, शॉट फिल्मो, और म्यूजिक एलबम्स, म्यूजिक वीडियोज में भी काम करने का अवसर मिल गया। हालाकि मैंने कभी सोचा नहीं था की मैं कभी मॉडलिंग या ऐक्टिंग के फील्ड में जाऊँगी। पर सच कहू तो मेरी मम्मी में मुझे इस फिल्ड में आने के लिए प्रेरित किया। उन्ही के कहने पर मैने सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उन्ही के स्पोट से में ये सभी चर्चित सौंदर्य प्रतियोगिताए जिनते में कामयाब रही हूँ। मम्मी का सपोर्ट नहीं होता तो शायद में यहाँ तक नहीं पहुच पाती। फ़िलहाल में एक राष्ट्रीय स्तर की एक सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रही हूँ और मुझे पूरी उम्मीद है उस प्रतियोगिता जितने में भी जरुर कामयाब रहूगी।
आगामी योजनाओ के बारे में पूछने पर अमृता श्रीवास्तव का कहना है की बॉलीवुड में सफल एक्ट्रेस व मॉडल बनना ही मेरा एक मात्र लक्ष्य है जिसके लिए में मेहमत कर रही हूँ और साथ ही आगे भी पत्रकारिता से जुड़े रहना चाहती हूँ। अमृता से उसके फेवरेट बॉलीवुड कलाकारों और मॉडल्स के बारे में पूछने पर उन्हें कहा की मेरी फेवरेट अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, फेवरेट एक्टरो में आदित्य रॉय कपूर, रणवीर सिंह, मॉडलो में मिलिंद सोनम, राहुल देव है। मल्टीटेलेंटेड प्रतिभा के रूप से लगातार आगे बढ़ रही अमृता श्रीवास्तव को कई प्रतिष्ठित संस्थाओ द्वारा सम्मानित की किया जा चूका है। वह कई सामाजिक संस्थाओ के से साथ जुड़कर सोशल वर्क भी कर रही है।











