लेज़® का 20 रुपये वाला पैक लाया रणबीर कपूर से मिलने का मौका
Lay's brings a chance to meet Ranbir Kapoor

भारत के सबसे पसंदीदा पोटैटो चिप्स ब्रांड्स में से एक, लेज़® लंबे समय से खुशी, मस्ती और रोजमर्रा के यादगार पलों का पर्याय रहा है। वर्षों से ब्रांड ने यह दिखाया है कि प्रशंसक अपने पसंदीदा लेज़® के लिए किस हद तक जा सकते हैं।
हाल ही में ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर के साथ अपने मजेदार ‘Lay’s® Ke Liye Kuchh Bhi’ कैंपेन के जरिए इसे सामने रखा था। अब इस उपभोक्ता जुड़ाव को एक कदम आगे बढ़ाते हुए, लेज़® इस प्यार को एक अविस्मरणीय अनुभव में बदल रहा है और ‘लेज़® खोलो, रणबीर से मिलो’ अभियान लॉन्च कर रहा है।
उपभोक्ताओं को अभियान के केंद्र में रखते हुए, ‘लेज़® खोलो, रणबीर से मिलो’ हर पात्र 20 रुपये के लेज़® पैक को एक रोमांचक फैन जर्नी की शुरुआत में बदल देता है। इसके तहत कुल 2 करोड़ रुपये* मूल्य के पुरस्कार जीतने के मौके मिलेंगे, जिसमें सबसे बड़ा फैन एक्सपीरियंस-रणबीर कपूर से मिलने का मौका-भी शामिल है।
एक आसान व्हाट्सऐप आधारित अनुभव के जरिए उपभोक्ता पात्र पैक्स को अपलोड और वेरिफाई कर सकते हैं, कॉन्टेस्ट में शामिल हो सकते हैं और आगे बढ़ते हुए बड़े पुरस्कार जीतने के अवसर हासिल कर सकते हैं।
छह सप्ताह की कॉन्टेस्ट अवधि के दौरान प्रशंसकों के आगे बढ़ने के साथ पुरस्कार भी बड़े होते जाते हैं। 3 वेरिफाइड पैक्स पर प्रतिभागियों को गेमिंग कंसोल जीतने का मौका मिलता है; 5 पैक्स उन्हें प्रीमियम स्मार्टफोन जीतने के अवसर की ओर ले जाते हैं; 10 पैक्स पर ड्रीम इंटरनेशनल हॉलिडे जीतने का मौका मिलता है; और 20 पैक्स के साथ प्रशंसक सबसे बड़े पुरस्कार-रणबीर कपूर से मिलने का मौका-तक पहुंच सकते हैं।
इस पहल के बारे में बात करते हुए, पेप्सिको इंडिया में पोटैटो चिप्स कैटेगरी की मार्केटिंग डायरेक्टर, आस्था भसीन ने कहा, “लेज़® हमेशा से खुशी के पलों को यादगार बनाने के लिए जाना जाता है और हमारे उपभोक्ता हमारी हर पहल के केंद्र में रहे हैं।
‘लेज़® खोलो, रणबीर से मिलो’ कॉन्टेस्ट के जरिए हम उपभोक्ताओं के साथ अपने इस जुड़ाव को एक कदम आगे ले जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य एक पैक खोलने जैसी रोजमर्रा की साधारण-सी खुशी को एक यादगार अनुभव की शुरुआत में बदलना है।
रणबीर कपूर से मिलने के मौके सहित कई रोमांचक पुरस्कारों के साथ यह अभियान उन सभी चीजों को एक साथ लाता है, जिन्हें हमारे प्रशंसक पसंद करते हैं—बेहतरीन स्वाद, खुशी और यादगार पल। यह हमारे उपभोक्ताओं के लेज़® के प्रति लगातार मिल रहे प्यार का जश्न मनाने और हर पैक को कुछ खास पाने के अवसर में बदलने का हमारा तरीका है।”
इस अभियान के केंद्र में स्थानीय किराना स्टोर हैं। उपभोक्ता भाग लेने वाले स्टोर्स से पात्र 20 रुपये का लेज़® पैक खरीद सकते हैं, अभियान क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या डिजिटल लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेज़® की व्हाट्सऐप जर्नी में प्रवेश कर सकते हैं और भाग लेने के लिए अपने पैक की तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। इस आसान प्रक्रिया के जरिए लेज़® देशभर के पड़ोस के स्टोर्स तक इस अभियान का रोमांच पहुंचा रहा है और उपभोक्ताओं को इसके और करीब ला रहा है।
सुपरस्टार और लेज़® के ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर ने कहा, “लेज़® और मेरा साथ हमेशा बहुत मजेदार रहा है, लेकिन इस बार यह पहल इसलिए खास है क्योंकि यह सीधे हमारे प्रशंसकों से जुड़ी है। उन्होंने हमेशा मुझे इतना प्यार दिया है कि यह सोचकर ही रोमांचित महसूस होता है कि लेज़® का महज 20 रुपये का एक पैक मुझे अपने किसी प्रशंसक से मिलने का मौका दे सकता है। और इस सफर में कुछ शानदार पुरस्कार भी हैं! मैं विजेताओं से मिलने और उनके साथ लेज़® का एक पैक साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
इस अभियान को रिटेल, डिजिटल, क्रिएटर्स और सोशल मीडिया के माध्यम से सपोर्ट किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन और पड़ोस के स्टोर्स—दोनों जगह इस ऑफर को उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके। पहले पैक से लेकर अंतिम पुरस्कार तक, विचार सरल है: जितना अधिक प्रशंसक लेज़® का आनंद लेंगे, उतना ही वे कुछ बड़ा हासिल करने के करीब पहुंचेंगे।
भाग लेने का तरीका*
- स्टोर पर उपलब्ध अभियान सामग्री पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें, https://pepgenie.com/lays पर जाएं या @lays_india (इंस्टाग्राम) पर दिए गए अभियान लिंक का अनुसरण करें।
- आगे की जानकारी और निर्देशों के लिए लेज़® की व्हाट्सऐप जर्नी में प्रवेश करें।
- किसी भी किराना/पड़ोस के स्टोर से पात्र 20 रुपये का लेज़® पैक खरीदें।
- रिवॉर्ड जर्नी में आगे बढ़ने और रणबीर कपूर से मिलने के अवसर के और करीब पहुंचने के लिए वेरिफाइड पैक्स जोड़ते रहें।
नियम एवं शर्तें (T&Cs)
एमआरपी 20 रुपये/- (सभी करों सहित) निम्नलिखित लेज़® फ्लेवर वेरिएंट्स पर लागू है: लेज़® क्लासिक साल्टेड, लेज़® इंडिया’स मैजिक मसाला, लेज़® अमेरिकन स्टाइल क्रीम एंड अनियन, लेज़® चिली लिमोन, लेज़® स्पैनिश टोमैटो टैंगो और लेज़® वेस्ट इंडीज हॉट ’एन’ स्वीट चिली।
कॉन्टेस्ट 15 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक भारत के चुनिंदा क्षेत्रों में वैध है। यह 20 रुपये एमआरपी वाले सभी लेज़® वेरिएंट्स पर लागू है, सिवाय लेज़® – मैक्स, वेवी, शेप्ज क्रिस्प्ज, हॉट चिप्स स्टाइल, वेफर चिप्स और मिनी स्टिक्स के। विस्तृत नियम एवं शर्तों के लिए देखें: https://www.pepsnacks.com/lays/promo



