गाजियाबाद टाइल्स एंड सेनेट्री एसोसिएशन ने दीपावली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया

ओपन सर्च ब्यूरो, गाजियाबाद। Ghaziabad टाइल्स एंड सेनेट्री एसोसिएशन ने मंगलवार को एक वैंकट हाल में दीपावली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया।
इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड, वाणिज्य कर/राज्य कर, उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया।
ततपश्चात श्री रविकांत गर्ग जी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में बारी बारी से पद की शपथ ग्रहण करवाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष- अनिल कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष गौरव गर्ग, महामंत्री अतुल जैन, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, मंत्री मनीष गोयल, कार्यकारिणी सदस्यगण मनीष गुप्ता, विवेक गर्ग, शोभित बंसल, विपिन मित्तल, तरुण शर्मा, विजेंद्र सिंह पद की शपथ लेने वालों में प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल गर्ग ने व्यापार मंडल के लोगों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अतुल गर्ग, स्वास्थ्य राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश, दिनेश गोयल, चेयरमैन आरकेजीआईटी एवं एमएलसी, अनिल अग्रवाल, राज्यसभा सांसद एवं श्रीमती आशा शर्मा, महापौर गाजियाबाद समेत सभी विशिष्ट अतिथियों को अध्यक्ष श्री अनिल गर्ग जी ने सम्मानित किया।
सभी अतिथियों ने प्रोग्राम में आए सभी व्यापारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस प्रोग्राम में काफी संख्या में व्यापारीगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी व्यापारी भाईयों को महामंत्री अतुल जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
फोटोकैप्शन:- दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रविकांत गर्ग व अतुल गर्ग।



