सफलता हर रोज कुछ बेहतर करने को प्रेरित करती हैं : अक्षत्र

सही दिशा में आगे बढ़ते रहने से देर से ही सही,लेकिन सफलता जरूर मिलती है। इसीलिए धैर्य के साथ लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे ही सही  पर आगे बढ़ते रहना चाहिए सफलता जरूर मिलेगी। उक्त बातें बिहार के अक्षत्र गुप्ता पर बिल्कुल सटीक बैठती है। लाखो नौजवानों के तरह अक्षत्र का मन भी फिल्मो में ही लगता था। बचपन से ही फिल्मो में काम कर नाम कमाने का सपना लिए बड़े हुए  हर रोज कोई न कोई जुगाड़ ढूंढते रहते थे। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से हर बार परेशानियां खड़ी हो जाया करती थी। मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले अक्षत्र को ये मालूम था कि उनके घर की स्थिति ठीक नही है और अपने जिम्मेदारी निभाने के लिए जल्द से जल्द कुछ बेहतर करना पड़ेगा। कुछ न सूझने पर अचानक  एक दिन दिल्ली निकल पड़े । 

 
दिल्ली के एक होटल में वेटर की नौकरी से शुरुआत कर अक्षत्र हार न मानते हुए लगातार अपने संघर्ष को जारी रखा और आज बॉलीवुड का उभरता हुआ सितारा बन चुका है। परेशानियों के बीच अक्षत्र पढ़ाई,काम और थियेटर भी साथ साथ करते रहे और अपने सपने अपने जुनून को मरने नही दिया। मासकम्युनिकेशन से डिप्लोमा और दिल्ली की प्रतिष्ठित स्मिता थियेटर ग्रुप से अभिनय की बारीकियां सीखने के बाद फिर अभिनय क्षेत्र में हाथ आजमाने मुम्बई  पहुच गए । अभिनय के दम पर अक्षत्र देखते ही देखते एहसास, ख्वाहिशें जैसे हिट म्यूजिक वीडियो और दर्जनों शार्ट व डॉक्युमेंट्री फिल्मे कर कई अवार्ड्स भी जीते। 
 
फिलहाल अक्षत्र बॉलीवुड के चर्चित सिंगर शबाब साबरी के नए वीडियो KIK क्यो इश्क किया में नजर आये हैं,जिससे अक्षत्र खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस गाने को टी सीरीज म्यूजिक ने रिलीज किया है और इस गाने में अक्षत्र के ऑपोज़िट नागिन फेम टेलीविजन स्टार निकित शर्मा नजर आ रहे हैं। जिसे दर्शको खूब पसंद कर रहे हैं। महज कुछ ही दिनों में इस गाने में 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुका है और ये नम्बर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। kik से काफी उत्साहित अक्षत्र कहते हैं टी सीरीज और शबाब साबरी जैसे गायक के साथ काम कर किसी सपने के सच होने जैसा है। 
 
ऐसे दिनों का इंतज़ार बचपन से किया करता था आज सफलता आई  तो हैं लेकिन अपने साथ कई जिम्मेदारियां भी लाई हैं। ये हर रोज कुछ बेहतर करने को प्रेरित करती हैं। मेरा वेटर से एक अभिनेता तक का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा। अक्षत्र की पलक मुच्छल,यासिर देसाई जैसे चर्चित बॉलीवुड कलाकारों के साथ गाने रेकॉर्ड हो चुकी जो जल्द ही रिलीज होने वाली है साथ ही कई अन्य बड़े बैनर की फिल्मे और वेब सीरीज भी करने वाले हैं जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button