भाजपा इंदिरापुरम कार्यालय ओमैक्स प्लाजा में ओबीसी मोर्चा की परिचय बैठक
ओपन सर्च, गाजियाबाद। भाजपा इंदिरापुरम कार्यालय ओमैक्स प्लाजा में ओबीसी मोर्चा की परिचय बैठक हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष आदरणीय अजय शुक्ला जी, मंडल महामंत्री माननीय उमाशंकर तोमर जी, मंडल उपाध्यक्ष माननीय दिनेश जी, मंत्री मनोज डागा जी, मंत्री संजीव शर्मा जी उपस्थित रहे और उन्होंने ओबीसी मोर्चा की टीम का स्वागत किया और मार्गदर्शन किया।
उन्होंने टीम को मंडल की कार्यशैली समझाई और आपसी मेल भाव से मोर्चा में काम करने की प्रेरणा दी। मीटिंग के दौरान ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, महामंत्री ओमकार सेन, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र नागर , उपाध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा , कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, सदस्य राहुल रजक सदस्य राहुल व अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। सभी लोगों ने मोर्चा व मंडल के लिए अच्छे से कार्य करने और मोर्चा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबधता दिखाई। मोर्चा के अन्य सदस्य निजी कारणों से व्यस्तता के कारण समय पर नहीं पहुँच पाए।