यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान

To make Yamuna clean : केजरीवाल सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेहतर सीवरेज प्रबंधन और यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए अनधिकृत कालोनियों और गांवों को सीवर नेटवर्क से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। इसी के तहत उपमुख्यमंत्री श्री  मनीष सिसोदिया ने दिल्ली जलबोर्ड को बादली विधानसभा क्षेत्र में 14 कॉलोनियों समेत 1 गांव के सभी घरों में सीवर लाइन कनेक्शन देने की योजना को स्वीकृति दी है। 28 करोड़ रूपये लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने के बाद इलाके की कॉलोनियों और गांव के करीब 1.3 लाख लोगों को सीवर की समस्या से राहत मिलेगी।

सीवर की समस्या से राहत के साथ लोगों को मिलेगा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण

उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने बादली विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग घरों के सीवर कनेक्शन को जोड़ने का फैसला लिया है। यहां करीब 27,740 हाउस सीवर कनेक्शन जोड़े जाएंगे। इससे इलाके की 14 कॉलोनियों समेत 1 गांव के करीब 1.3 लाख लोगों को सीवर की समस्या से राहत मिलेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि इलाके में हाउस सीवर कनेक्शन का कार्य पूरा होने पर कॉलोनियों के निवासियों को सीवर की समस्या से राहत के साथ-साथ स्वच्छता और प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलेगा।

जनता को खुद सीवर लाइन जोड़ने व सड़क काटने के लिए संबंधित एजेंसियों से स्वीकृति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी

उपमुख्यमंत्री श्री  मनीष सिसोदिया ने बताया कि से दिल्ली सरकार बेहतर सीवरेज प्रबंधन और 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है। साफ-सफाई, यमुना को स्वच्छ और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सीवर लाइनों का विस्तार कर हर घर कनेक्शन देना जरूरी है। बादली विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा इलाके के उपभोक्ताओं के घरों तक घरेलू सीवर कनेक्शन लाइन का विस्तार किया जाएगा, ताकि लोगों को सीवर की समस्या से न जूझना पड़े। साथ ही खुद सीवर लाइन जोड़ने व सड़क काटने के लिए संबंधित एजेंसियों से स्वीकृति लेने की जरूरत न पड़े।

मनीष सिसोदिया ने एनसीसी दिल्ली के नेवल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया

अनधिकृत कालोनियों में निशुल्क सीवर कनेक्शन दे रही है केजरीवाल सरकार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार मुफ्त पेयजल आपूर्ति कर ही रही है और सीवरेज प्रबंधन भी बेहतर हुआ है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार अनधिकृत (कच्ची) कालोनियों में निशुल्क सीवर कनेक्शन दे रही है। यह योजना सीवरेज प्रबंधन व यमुना को साफ करने में अहम साबित होगी। पहले सीवर कनेक्शन लेना बहुत महंगा था। सीवर कनेक्शन लेने के लिए लोगों को विकास, कनेक्शन व रोड कटिंग शुल्क देना पड़ता था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे निशुल्क कर दिया है। लाखों उपभोक्ता इसका फायदा उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button