Thalapathy Vijay Jan Nayakan Release: 7 महीने की देरी के बाद सिनेमाघरों में पहुंची विजय की आखिरी फिल्म

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित और बतौर अभिनेता आखिरी फिल्म ‘जन नायकन (Jan Nayakan)’ आखिरकार 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तमिल में बनी इस फिल्म को हिंदी में ‘जन नेता’ नाम से रिलीज किया गया है। सेंसर बोर्ड विवाद, रिलीज में सात महीने की देरी और ऑनलाइन लीक जैसी चुनौतियों के बावजूद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है।
Jan Nayakan Advance Booking: 7.34 लाख टिकट बिके
रिलीज से पहले ही ‘जन नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। बुधवार दोपहर 3 बजे तक फिल्म के तमिल, हिंदी और तेलुगू वर्जन के लिए 9,531 शोज में 7.34 लाख से अधिक टिकट बिक चुके थे।
Sacnilk के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ₹16.71 करोड़ ग्रॉस का कारोबार किया है। वहीं ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा ₹22.48 करोड़ तक पहुंच गया।
Jan Nayakan Box Office Prediction: पहले दिन ₹100 करोड़ की उम्मीद
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘जन नायकन’ पहले दिन दुनियाभर में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
चेन्नई के ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फिल्म भारत में करीब ₹60 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹85-90 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। हालांकि कई ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत ऑनस्पॉट बुकिंग के चलते फिल्म ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
तमिल वर्जन में सबसे ज्यादा क्रेज
फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा योगदान तमिल वर्जन का रहा है।
- तमिल वर्जन: ₹16.47 करोड़
- हिंदी वर्जन: ₹4.78 लाख
- तेलुगू वर्जन: ₹18.98 लाख
तमिल भाषा में अकेले 7.20 लाख टिकट बिक चुके हैं, जबकि हिंदी और तेलुगू बाजार में रिलीज के बाद वर्ड ऑफ माउथ से कमाई बढ़ने की उम्मीद है।
CBFC विवाद के कारण 7 महीने टली थी रिलीज
एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ पहले 9 जनवरी 2026 को पोंगल पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन CBFC के साथ लंबे विवाद के चलते फिल्म की रिलीज टालनी पड़ी। आखिरकार A सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसे 23 जुलाई को रिलीज किया गया।
छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं, संसद में चर्चा को तैयार : जेपी नड्डा
क्या ‘लियो’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘जन नायकन’?
विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लियो’ ने रिलीज से पहले ₹46.36 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी। वहीं ‘बीस्ट’ ने ₹31.75 करोड़ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने ₹24.5 करोड़ की प्री-सेल्स दर्ज की थी।
हालांकि ‘जन नायकन’ एडवांस बुकिंग के मामले में इन फिल्मों से पीछे है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले दिन की ऑनस्पॉट टिकट बिक्री इसकी ओपनिंग को बड़ा बना सकती है।
ऑनलाइन लीक से पड़ सकता है असर
फिल्म की रिलीज से पहले इसके ऑनलाइन लीक होने की खबरें भी सामने आई थीं। कोर्ट में पेश जानकारी के अनुसार करीब 1.2 करोड़ लोग फिल्म को कथित तौर पर पहले ही देख चुके हैं। ऐसे में इसका असर थिएटर कलेक्शन पर पड़ सकता है। बावजूद इसके, विजय की आखिरी फिल्म होने के कारण फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।



