दलाई लामा, जैन आचार्य लोकेश, मलाला यौसफ्जई ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार’ से लंदन में सम्मानित होंगे

लंदन में “परमाणु निरस्त्रीकरण और शांतिपूर्ण विश्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय मार्च” का आयोजन

Dalai Lama, Jain Acharya Lokesh, Malala Yousafzai to be honoured with 'International Peace Prize' in London
Dalai Lama, Jain Acharya Lokesh, Malala Yousafzai to be honoured with ‘International Peace Prize’ in London

नई दिल्ली। युद्ध, हिंसा व परमाणु खतरे से जुझ रहे विश्व जनमानस को शांति व सद्भावना का संदेश व शांति स्थापित करने के प्रयासो के लिये विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य दलाई लामा जी एवं अहिंसा विश्व भारती व विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेशजी, नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यौसफ्जई को लंदन के हाइड पार्क में आयोजित “परमाणु निरस्त्रीकरण और शांतिपूर्ण विश्व’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय मार्च” में अंतर्राष्ट्रीय न्यायविद परिषद द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार’ से सम्मनित किया जायेगा।

विश्व शांति दूत आचार्य लोकेशजी के विश्व शांति, अहिंसा और अंतरधार्मिक सद्भाव के लिए आजीवन और अथक योगदान को रेखांकित करते हुये अंतर्राष्ट्रीय न्यायविद परिषद के अध्यक्ष व निरस्त्रीकरण और शांतिपूर्ण विश्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु मार्च के संयोजक डा. आडीश ने आचार्यश्री को 9 अगस्त 2025 को पुरुस्कार ग्रहन करने के लिये आमंत्रित किया है।

विश्व विख्यात जैन आचार्य लोकेशजी ने लंदन प्रस्थान से पहले विश्व शांति केंद्र में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि विश्व जनमानस के कल्याण व सुख शांति के लिये परमाणु हथियारो, युद्ध व हिंसा से दूर रहना जरूरी है। सभी देशो के राष्ट्राध्यक्षों, आध्यत्मिक गुरुओ और समाज सेवको को एकजूट होकर विश्व शांति के लिये प्रयास करने होंगे।

अहिंसा विश्व भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमेश तिवारी, श्री हितेश जैन, श्रीमति केनु अग्रवाल, सुश्री तारकेश्वरी मिश्रा, योगाचार्य करन, योगाचार्य देवचंद्र, विनीत कुमार, दयाराम सहित विश्व शांति केंद्र के सहयोगियो और कार्यकर्ताओ ने आचार्यश्री को यात्रा के लिये शुभकामनाये दी।

केनु अग्रवाल, मीडिया मैनेजर,
विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button