“यंगप्रेन्योर समिट 2025” में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया छात्र स्टार्टअप्स का हौसला

इनोवेशन और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को बताया देश का भविष्य

नई दिल्ली| दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज कॉन्फेडरेशन ऑफ वीमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) द्वारा आयोजित “यंगप्रेन्योर समिट 2025” में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस समिट का उद्देश्य था – स्कूली छात्रों द्वारा शुरू किए गए इनोवेटिव स्टार्टअप्स को मंच देना, उन्हें प्रोत्साहित करना और देश में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देना रहा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्टार्ट अप में नई कामयाबी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। बच्चों के स्टार्टअप्स में दिखी नवोन्मेषी सोच, प्रतिबद्धता और जज़्बे को सराहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी न केवल स्मार्ट है, बल्कि बेहद विज़नरी भी है – उन्हें पता है कि उन्हें किस दिशा में जाना है और क्या बनना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पहले से कहीं अधिक स्पष्ट सोच और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है। उनके इनोवेटिव आइडिया ही आज देश में नए स्टार्टअप्स की नींव बन रहे हैं। इतने कम उम्र में छात्रों द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय हैं और वे निश्चित ही भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने समिट की थीम “Made in Mind, Built in Bharat” की सराहना करते हुए इसे देश की नवाचार संस्कृति की सही अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि आज का भारत, जो कभी दुनिया की नजरों में पिछड़ा समझा जाता था, आज गर्व, संस्कृति और तकनीकी शक्ति का प्रतीक बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की तारीख में जब देश के स्टूडेंट्स इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और स्टार्टअप्स के ज़रिए अपनी पहचान बना रहे हैं, तो ऐसे आयोजनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का हर युवा, जब यह सोचकर आगे बढ़ेगा कि “सबसे पहले मेरा देश”, तभी भारत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में भाग लेना उनके लिए बेहद यादगार रहा और छात्र-छात्राओं से मिले स्नेह और जोश को वह जीवन भर संजोकर रखेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button