डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा विधायक के ‘हिंदूगर्दी’ वाले बयान पर निशाना साधा

बीजेपी प्रत्याशियों का प्रचार करने सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) आज महोबा जनपद पहुंचे. तकरीबन 4 घंटा की देरी से चरखारी कस्बा पहुंचे दिनेश शर्मा ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सपा विधायक के ‘हिंदूगर्दी’ वाले बयान पर निशाना साधा.

उन्होंने सपा के नेताओं को संयमित भाषा में बयानबाजी करने की नसीहत दे डाली. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सत्ता वापसी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सपना देखना सबका अधिकार है. सपा वाले सोते हुए सपना देख रहे हैं, लेकिन जो सोता है वह खोता है. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘गर्मी’ वाले बयान पर सीधा जवाब नहीं दिया.

बुंदेलखंड के महोबा जनपद की दोनों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने की कोशिश में जुटी भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. दोनों सीटों से वर्तमान विधायकों को प्रत्याशी बनाया गया है. सदर सीट से राकेश गोस्वामी और चरखारी से बृजभूषण राजपूत चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में चुनावी प्रचार भी अब परवान चढ़ने लगा है.

चार घंटे की देरी के बाद हेलीकॉप्टर से चरखारी पहुंचे दिनेश शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों और फूल माला पहनाकर स्वागत किया. जनसभा में डिप्टी सीएम को सुनने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित प्रमुख विपक्षी दल सपा पर सीधा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार में बुंदेलखंड की विकास गाथा लिखी जा रही है.

44 हजार करोड़ की केन बेतवा परियोजना का बजट में प्रावधान किया गया है. इससे परिदृश्य बदल जाएगा और बुंदेलखंड की 39 फीसद पलायन करनेवाले आबादी को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र के भी प्रोजेक्ट आ रहे हैं और तमाम नई फैक्ट्रियां बुंदेलखंड में लग रही हैं. डिफेंस कॉरिडोर का काम शुरू हो चुका है. बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे भी अंतिम चरण में है. बुंदेलखंड अब मिसाइल, ऑटोमेटिक राइफल बनाने, चौड़ी सड़कों, हर घर नल, शौचालय, गैस सिलेंडर और सम्मान निधि वाला बन चुका है. ऐसे में उम्मीद है कि मतदाता सहित अन्य दलों के परंपरागत मतदाता भी बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देकर भारी बहुमत से जिताएंगे.

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में दावा किया कि बुंदेलखंड की सभी 19 सीटें फिर एक बार बीजेपी को मिलेगी. उन्होंने मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी के हिंदूगर्दी वाले पर सपा नेताओं को संयमित भाषा इस्तेमाल करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि पूर्व में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को भी यही नसीहत दी थी.

हिंदू और मुसलमान को बांटने की बात अब नहीं की जाए. बीजेपी के सबका साथ सबका विकास मॉडल से हिंदू मुसलमान दोनों को लाभ मिला है. अखिलेश यादव के सत्ता वापसी वाले बयान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि सपना देखना हर किसी का अधिकार है. सोने वाले लोग सपना देखते हैं और जो सोता है वो खोता है और जो जागता है वो पाता है और बीजेपी जाग रही है.

सपा के कई जगहों पर प्रत्याशी बदलने पर उन्होंने कहा कि सपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहे. जबरदस्ती बनाए जा रहे प्रत्याशी पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं. यही हाल बसपा और कांग्रेस का भी है. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सीएम योगी के गर्मी वाले बयान को टाल दिया और चले गए.

News Source : ABP Live Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button