Editorial : पृथ्वी की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी

Editorial: It is the responsibility of all of us to protect the earth.

Editorial: It is the responsibility of all of us to protect the earth.

Editorial : हर गुज़रते साल के साथ जलवायु खराब होती जा रही है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को संरक्षित करने में मदद करें। दूसरों के साथ मिलकर रहना और इस पृथ्वी की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है क्योंकि इस सृष्टि के कण-कण में परमात्मा विद्यमान हैं। इस ग्रह, पेड़-पौधों, जानवरों और इंसानों की देखभाल करते हुए पृथ्वी द्वारा दिये गए बहुमूल्य उपहारों का सर्वोत्तम उपयोग करें।

पृथ्वी दिवस हम सबके लिए पृथ्वी के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है क्योंकि यह हमें जीवन जीने के लिए कई प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों को उपलब्ध करती है। यह सभी संसाधन न सिर्फ हमारे लिए बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मूल्यवान है, इसलिए हम सभी को चाहिए कि इन सभी संसाधनों का प्रयोग हम बहुत ही सावधानी से करें। इस ग्रह पर रहते हुए हम स्वस्थ तरीके से अपना जीवन यापन करें, ताकि हमारे परिवार और पूरे विश्व के लिए वर्तमान में और आने वाले समय में भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हों।

धरती पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ मनाने की शुरुआत की गई थी। 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को दुनिया ने खुले दिल से अपनाया। दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरती को हरा भरा बनाए रखने का संकल्प लिया जाता है।

साल 1969 में पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का आइडिया प्रस्तुत किया गया और पहली बार विश्व अर्थ दिवस वर्ष 1970 में 22 अप्रैल को मनाया गया। यानी पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्थ डे 1970 में मनाया गया। इस दिन की शुरुआत का भी एक घटनाक्रम रहा है। 1969 में केलिफोर्निया के पास ही एक बड़ा तेल रिसाव हुआ, इस घटना से परेशान होकर नेल्सन ने राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास शुरू किए।

Editorial : ई-पुस्तकों का महत्व

अमेरिका में 1969 में सांता बारबरा में तेल के रिसाव के बाद करीब दो करोड़ लोगों ने सड़कों पर निकलकर इसका विरोध किया था। 22 जनवरी को समुद्र में तीन मिलियन गैलेन तेल रिसाव हुआ था। इसमें 10,000 से भी ज्यादा समंदरी पक्षी, डाल्फिन, सील और सी-लायंस मारे गए थे। इसके बाद 22 अप्रैल 1970 के दिन लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था। तभी से पर्यावरण के मुद्दे को लेकर हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button