कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने लोनी और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र का धुंआधार दौरा किया
Congress candidate Dolly Sharma made a grand tour of Loni and Muradnagar assembly constituencies.

गाजियाबाद। शनिवार को इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा (Congress candidate Dolly Sharma ) ने लोनी और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कीं और समाज के गणमान्य लोगों से मिलीं। इस दौरान उनके गठबंधन सहयोगी नेतागण भी उनके साथ रहे। जिनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, सपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सपा नेता राहुल पंडित आदि प्रमुख हैं।
Ghaziabad News : डॉली शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, समर्थकों ने उन्हें स्थानीय मुहल्ले और गांवों में जगह-जगह घुमाया, मंदिर में दर्शन कराया और स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने आमलोगों को आश्वस्त किया कि आपकी सभी समस्याओं के समुचित हल निकलवाने में सहयोग करुंगी। इसके लिए मैं सड़क से संसद तक संघर्ष करूंगी, लेकिन आपलोगों को नाउम्मीद नहीं होने दूंगी।



