Ghaziabad News : डॉली शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Ghaziabad News: Dolly Sharma's main election office inaugurated

Ghaziabad News /OPEN SEARCH :गाजियाबाद। शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया। इससे पहले डॉली शर्मा, अजय राय और नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने अम्बेडकर रोड स्थित मालीवाड़ा चौक के समीप मुख्य चुनाव कार्यालय पर विधिवत हवन-पूजन किया, हवन सामग्री से आहूति दी और प्रभुवर से विजयश्री का आशीर्वाद मांगा।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय चौधरी, सपा के जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, सपा महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, आप जिलाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा, वेस्ट यूपी कांग्रेस अध्यक्ष भारती त्यागी, महिला जिलाध्यक्ष संगीता त्यागी, महिला महानगर अध्यक्ष सोनल नागर, आप की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजया कसाना, पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, वरिष्ठ नेता विशाल वशिष्ठ, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रमेश प्रजापति, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजेंद्र यादव, पूर्व महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत, आप के पूर्व महापौर प्रत्याशी जगत विष्ट, सपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डबास, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव, पूर्व मंत्री दीपक कॉल, कांग्रेस प्रवक्ता अजय वर्मा, नाहर सिंह यादव, मामचंद त्यागी, वीर सिंह चौधरी, अरविंद शर्मा, दिनेश कौशिक सेवा दल अध्यक्ष, वीर सिंह पूर्व पार्षद, ऋषिपाल धींगान, शिवानंद गौड़, ओमदत्त कौशिक, प्रमोद कुमार, विजय सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

Ghaziabad News: Dolly Sharma's main election office inaugurated

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button