इस रविवार, ‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ ‘डेली सोप क्वींस’ को सेलिब्रेट करेगा

maidanes machaenge - indiya ko hansaenge

हंसी से भरी शाम का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का कॉमेडी शो, ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे’, भारतीय टेलीविज़न की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों – काम्या पंजाबी, सुरभि चांदना, और अदा खान की उपस्थिति में ‘डेली सोप क्वीन्स’ को सेलिब्रेट करेगा।

इस रविवार, हमारे प्यारे कॉमेडियन्स, ‘मैडनेस की मालकिन’ हुमा कुरेशी के साथ, न केवल अपनी मज़ेदार हरकतों से सभी को खूब हंसाएंगे, बल्कि सेलिब्रिटी मेहमानों के साथ मिलकर हंसी-मज़ाक का स्तर भी बढ़ाएंगे।

मेज़बान हर्ष गुजराल अंधविश्वास पर मज़ाक-मस्ती भरी चर्चा के साथ शो की शुरुआत करेंगे, जबकि स्नेहिल मेहरा दीक्षित और परितोष त्रिपाठी डॉक्टर और रोगी की भूमिका निभाते हुए मंच पर छा जाएंगे, और सभी को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर देंगे।

इसके बाद गौरव दुबे और इंदर साहनी ज़ोरदार रोस्टिंग करते हुए, डेली सोप पर मज़ेदार प्रस्तुति देंगे। फिर, केतन सिंह, कुशाल बद्रीके और हेमांगी कवि प्रफुल्लित करने वाला स्पूफ प्रस्तुत करेंगे, जहां वे प्रसिद्ध फिल्म ‘देवदास’ के किरदारों की भूमिका निभाकर सेलिब्रिटी मेहमानों और हुमा कुरेशी से अपनी हास्य प्रतिभा के लिए तारीफ पाते हुए दिखाई देंगे!

इन सबके साथ, यह एपिसोड निश्चित रूप से ‘मस्ती’ से भरपूर एपिसोड होगा! ‘मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे’ देखना न भूलें, इस रविवार रात 9:30 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button