सनी देओल के बंगले की नीलामी हुई रद्द तो जयराम रमेश ने उठाया सवाल ‘तकनीकी कारणों’ के पीछे कौन?…

IMAGES SOURCE : GOOGLE

कांग्रेस ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा भाजपा के सांसद और अभिनेता सनी देओल के बंगले की ई-नीलामी संबंधी नोटिस को कथित तौर पर वापस लिए जाने को लेकर सोमवार को सवाल खड़े किए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पूछा कि आखिर ‘तकनीकी कारणों’ का हवाला देने के लिए बैंक को किसने प्रेरित किया? रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक को 56 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है।

PunjabKesari

आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है।” उन्होंने सवाल किया, “आखिर इन ‘तकनीकी कारणों’ का हवाला देने के लिए किसने प्रेरित किया?” बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपए की वसूली के लिए सनी देओल की संपत्ति को नीलामी के लिए रखा था। यह नीलामी 25 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से की जानी थी। खबरों के अनुसार, सनी देओल के बंगले की ई-नीलामी के नोटिस को वापस ले लिया गया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button