आंकड़े बताते हैं कि विकासशील देशों में कैंसर के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं

रोहतक। चिकित्सकों के मुताबिक, भारत के पुरुषों और महिलाओं में समयपूर्व मृत्यु दर बढ़ने का एक प्रमुख कारण कैंसर है। देश में कैंसर के मामलों की बढ़ती घटनाएं इस रोग के प्रति लोगों में जागरूकता के अभाव को ही साबित करती हैं और शुरुआती जांच नहीं कराने से लोगों की जीवनशैली का स्तर कमजोर पड़ता जाता है। तेजी से बढ़ते उद्योगीकरण तथा साफ सफाई की खराब व्यवस्था की वजह से हरियाणा में पिछले दो वर्षों से कैंसर से होने वाली मौतें 36 फीसदी तक पहुंच गई हैं और कैंसर से होने वाली मौतों में रोहतक उन शीर्ष चार जिलों में शुमार हो गया है, जो भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे आगे हैं।
कैंसर के लिए उपलब्ध नवीनतम तकनीक और उन्नत उपचार विकल्पों के साथ, जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है कि अब मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग में नई तकनीक और कैंसर विशिष्ट विशेषज्ञों की मदद से सभी कैंसर और सभी चरणों का इलाज किया जा सकता है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, विशेष क्लिनिकल सुविधा और सर्वश्रेष्ठ डायग्नोस्टिक क्षमताओं के कारण मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग छोटे से छोटे कैंसर का पता लगाने में भी सक्षम है और साथ ही सबसे एडवांस्ड मामलों का भी यहां इलाज हो सकता है। अस्पताल का लक्ष्य उन क्षेत्रों में सर्वोत्तम कैंसर उपचार प्रदान करना है, जहां कैंसर के उपचार और टेक्नोलॉजी की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है। यह अस्पताल रोहतक स्थित होली हार्ट हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी परामर्श के लिए हर महीने ओपीडी भी चलाता है।

Senior Director & Head – Surgical Oncology, MAX
मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग, (Max Hospital Shalimar Bagh) नई दिल्ली में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर डायरेक्टर और विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र डबास ने कहा, हमारे पास अत्याधुनिक सर्जिकल टेक्नोलॉजी, दा विन्सी सर्जिकल रोबोट हैं। इस टेक्नोलॉजी की मदद से हम अत्यंत सटीकता के साथ कठिन से कठिन सर्जरी को सफल अंजाम देते हैं। इससे मरीज का रक्त की हानि कम से कम होती है, उसे अस्पताल में कम समय रुकना पड़ता है और रिकवरी तीव्र होती है। डॉ. सज्ज्न राजपुरोहित ने कहा, कीमोथेरापी को कैंसर के इलाज का उपयुक्त विकल्प माना जाता है।
हालांकि इम्युनोथेरापी और टारगेटेड थेरापी भी उचित विकल्प है, जो बड़ी तेजी से कैंसर के इलाज का सबसे पसंदीदा विकल्प बनते जा रहा है। इम्यूनोथेरेपी उन रोगियों के लिए अत्यधिक फायदेमंद है, जो एक उन्नत चरण में भी अपने जीवित रहने की अवस्था को 30 प्रतिशत तक बढ़ाकर उपचार चाहते है। रेडिएशन थेरेपी में हाल ही में हुई प्रगति से ऐसे कैंसरों का इलाज भी अब संभव हो गया है जिनका सर्जरी या कीमोथेरापी से इलाज नहीं हो सकता था। हम सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी के जरिये कैंसर की पुनरावृत्ति की संभावना खत्म कर सकते हैं और प्रभावित हिस्सों को पूरी तरह कैंसर मुक्त तथा दोहराव से मुक्त कर सकते हैं। रेडिएशन में हुई प्रगति से हम बाएं हिस्से के ब्रेस्ट कैंसर का भी इलाज कर सकते हैं और दिल को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित ट्रीटमेंट दे सकते हैं। रेडिएशन, सिर और गर्दन के कैंसर के ऐसे मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ है जो इस तरक्की की बदौलत सामान्य जिंदगी में लौट सकते हैं।
आंकड़े बताते हैं कि विकासशील देशों में कैंसर के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन साथ ही कैंसर के इलाज में कई आधुनिक चिकित्सा पद्धतियां भी उपलब्ध हो गई हैं। हालांकि ज्यादातर लोग जानकारी के घोर अभाव तथा कैंसर के इलाज से जुड़े मिथकों के कारण इस तरक्की का लाभ नहीं उठा पाते हैं।



