Crime News : शादी के लिए मना किया तो गंडासे से किए 16 वार, तमाशबीन बने लोग

When refused for marriage, 16 attacks were done with Gandase, people became spectators
When refused for marriage, 16 attacks were done with Gandase, people became spectators

Crime News : रायपुर (छत्तीसगढ़ की राजधानी) के गुढ़ियारी में नाबालिग के साथ बर्बरता का मामला महज मामला सामने आया है। यह घटना एक अपराध ही नहीं, पुलिस, प्रशासन और समाज के इकबाल पर सवाल भी है। आरोपी पीड़ित लड़की का बाल पकड़ कर करीब पौन घंटे तक सड़क पर घसीटता रहा, इस दौरान उसने लड़की के ऊपर 16 बार गंडासे के वार किए। बाद में वह लड़की को उसके घर में लाकर छोड़ दिया। इसके बाद यहां से भागने के बजाय आरोपी गंडासा लेकर छत पर चढ़ गया और पूरे समाज को खुलेआम धमकी दी। कहा कि जो भी इसे बचाने आएगा, वह मारा जाएगा।

यह वारदात शनिवार की है। हालांकि मामला प्रकाश में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान ओंकार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल गड़ासा बरामद कर लिया है। एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि पीड़ित लड़की पहले आरोपी की दुकान में काम करती थी। बाद में उसने काम छोड़ दिया तो आरोपी ने अपना गुस्सा निकाला है। पुलिस इस घटना को एकतरफा प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है।

पीड़िता से शादी की इच्छा

परिजनों ने  वारदात के बाद लड़की को अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपी के मसाला सेंटर में काम करती थी. आरोपी ने पिछले दिनों पीड़िता से शादी की इच्छा जताई थी. उसने लड़की की मां से कहा था कि उसे अपनी बेटी दे दो. वह उसे पत्नी बनाकर रखेगा. लड़की की मां ने मना कर दिया. इस बात से नाराज आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

Crime News : अपने नशे की लत को पूरी करने के लिए करते थे स्नैचिंग, गिरफ्तार

लड़की को बेरहमी से पीटा

जिस समय आरोपी लड़की का बाल पकड़ कर सड़क पर घसीट रहा था, वह जोर जोर चींख चिल्ला रहा था. शोर सुनकर काफी लोग सड़कों पर निकल आए. लेकिन आरोपी के हाथ में गंडासा और उसके तेवर को देखकर किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि लड़की को बचाए. जबकि लड़की लगातार लोगों से बचाने की गुहार लगा रही थी. खून से लथपथ वह लड़की दर्द से चित्कार कर रही थी, लगातार रो रही थी. बावजूद इसके किसी ने ना तो बचाने की कोशिश की और ना ही पुलिस को सूचना दी. भीड़ के सामने पहले तो लड़की को बेरहमी से पीटा. फिर उसके गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर धारधार हथियार से हमला कर दिया.

News Source Credit : TV9 Bharatvarsh.com

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button