भोजपुरी वेब सीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ में नजर आएंगे सुपर स्टार अंकुश – राजा, शूटिंग अयोध्या में शुरू

मालूम हो कि बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में ‘पकड़उवा बियाह’ का चलन कुछ जगहों पर देखा जाता था, जिस पर बॉलीवुड में भी फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन इस बार निर्माता अभय सिन्हा और निर्देशक विकास तिवारी “विक्की” इस कॉन्सेप्ट को अगल तरीके से बना रहे हैं। यह दर्शकों के लिए बेहद एंटरटेनिंग होने वाला है। इस वेब सीरीज की शूटिंग भी अयोध्या के खूबसूरत लोकेशन पर जोर शोर से चल रही है। सीरीज की कहानी और पटकथा दर्शकों के लिए रोचक होगी, जिस पर खूब मेहनत की गई है। गाने भी लाजवाब होने वाले हैं, क्योंकि इसमें अंकुश – राजा लीड रोल में हैं, तो गीत – संगीत में उनकी छाप तो देखने को मिलेगी ही। साथ ही एक्शन भी भरपूर होने वाला है।
आपको बता दें कि वेब सीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ में अंकुश – राजा ( Ankush – Raja) के साथ रक्षा गुप्ता, अनारा गुप्ता, पूजा तिवारी, रंभा सहनी, विनीत विशाल, वी आई बी बिजेंद्र, विष्णु शंकर बेलु, ओपी कश्यप व अविनाश पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। लेखक कुमार देव सिंह, डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा और गौरव कुमार गुड्डू का है। डीओपी बासु हैं। प्रोडक्शन हेड सोनू कुमार हैं। ई पी सोनू शेख हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।


