दिल्ली की मंडियों के विकास के लिए केजरीवाल सरकार ने पारित किया 476 करोड़ 89 लाख का बजट:- गोपाल राय

– *आज़ादपुर मंडी के किसान भवन के नवीनीकरण के निर्देश*
किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आज़ादपुर मंडी के किसान भवन के नवीनीकरण, साथ ही उसके कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश कृषि मंत्री गोपाल राय ने दिए है | जिससे की बाहर से आने वाले किसानों को वहां बेहतर सुविधा मिल सके। इससे किसानों के ठहरने के लिए सहूलियत हो जाएगी | उन्होंने बताया कि किसान आजादपुर मंडी में अपनी सब्जियां एवं फल बेचने के लिए आते हैं और कई बार उनको 1 से 2 दिन तक रुकना पड़ता है। किसानो को ऐसी ही परेशानियों से बचाने के लिए और साथ ही और भी बेहतर सुविधाएँ देने के लिए सरकार ने किसान भवन के नवीकरण के निर्देश जारी किए है |
*-सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाने के दिए गए निर्देश*
साथ ही कृषि मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मंडियों में हो रहे कामो पर निगरानी रखने हेतु दिल्ली की सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाने के भी निर्देश बोर्ड द्वारा जारी किए गए है | साथ ही उसकी एक्शन टेकेन रिपोर्ट मंत्रालय में भेजने का भी आदेश दिया गया है । कृषि मंत्री ने कहा कि इस से मंडियों की सुरक्षा, कड़ी निगरानी में रहेगी ही साथ ही लोगो की आवाजाही पर भी ध्यान दिया जा सकेगा |
कृषि मंत्री श्री गोपाल राय ने बताया की बोर्ड द्वारा लिए गए सभी फैसले दिल्ली के किसानो की भलाई और मंडियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए लिए गए है|



