सफाई में ढिलाई बरतने पर उपमुख्यमंत्री ने एस्टेट मैनेजर को लगाई फटकार

*बच्चों ने बताया ईएमसी से सीखा जॉब सीकर नहीं बनेंगे जॉब प्रोवाइडर
श्री सिसोदिया ने 11वीं क्लास में छात्राओं से ईएमसी क्लासेज के फायदे के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि ईएमसी व बिज़नेस ब्लास्टर्स ने हमें ये सोच दी है कि नौकरी के पीछे नहीं भागना है बल्कि नौकरी देने वाला बनना है| साथ ही ईएमसी ने हमें जोखिम उठाते हुए कुछ नया करने-सीखने की प्रेरणा दी है|
*स्कूल में रीडिंग कैम्पेन के माध्यम से बच्चों का बुनियाद किया जा रहा है मजबूत, हैप्पीनेस व देशभक्ति की क्लास बच्चों को मानसिक -भावनात्मक तौर पर कर रही है मजबूत*
श्री सिसोदिया ने स्कूल में 7वीं क्लास में चल रहे रीडिंग कैंपेन का भी निरीक्षण किया जहाँ बच्चे रोल-प्ले के माध्यम से लैंग्वेज सीख रहे थे| बच्चों ने हैप्पीनेस करिकुलम व माइंडफुलनेस पर उपमुख्यमंत्री द्वारा किए गए सवालों का जबाव देते हुए कहा कि रोजाना पहले ही पीरियड में माइंडफुलनेस करने से मन शांत हो जाता है व दिन भर पढ़ाई व दूसरी एक्टिविटीज में मन लगा रहता है| कुछ बच्चों ने बताया कि वो स्कूल के अलावा अवकाश वाले दिन घर पर माइंडफुलनेस का अभ्यास करते है| साथ ही बच्चों ने बताया कि देशभक्ति करिकुलम के माध्यम से हम सीख रहे है कि हमारे हर छोटे-बड़े एक्शन से किसी न किसी तरह हमारा देश प्रभावित होता है|



