आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ई-संगोष्ठी का आयोजन

करनाल, आशुतोष गौतम। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल (Dyal Singh Public School) के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ई-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ करते हुए विद्यालय की प्राचार्या सुषमा देवगन ने कहा कि भारत देश को आजाद करवाने के लिए असंख्य देश प्रेमियों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी संस्कारवान बने और भारत के सर्वांगीण विकास में सहयोग करे।

अपनी रचनात्मकता और नवीन सोच से आगे बढ़े। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की शिक्षिका नैना सचदेवा को बधाई दी क्योंकि उनकी तीन छात्राओं ध्रुविका, मंशा एवं सानिया को इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम के तहत मॉडल प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि उनको भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा 10,000 रुपए की राशि प्रति छात्र दी जाएगी।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और कहा कि समाज और देश के विकास के लिए रचनात्मक एवं दूरदर्शी सोच रखने वाले युवाओं को आगे आना चाहिए। ई-संगोष्ठी में मुख्य अध्यापिका प्रिया कपूर, जीव विज्ञान की शिक्षिका नैना सचदेवा, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. केवल कृष्ण एवं छात्रों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button