एनएमडीसी का अब तक का सर्वोत्तम भौतिक प्रदर्शन

एनएमडीसी ने लगातार विकास पथ पर चलते हुए दिसंबर, 2021 के महीने में लौह अयस्क का 3.95 मिलियन टन उत्पादन किया और 3.40 मिलियन टन बिक्री की। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक ने गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में मार्जिनल वृद्धि दर्ज की और स्थापना के बाद से किसी भी दिसंबर महीने में अब तक का सबसे अधिक उत्पादन किया।

वित्त वर्ष 22 के पहले नौ महीनों में दिसंबर 2021 के संचयी उत्पादन और बिक्री के आंकड़े क्रमशः 28.32 मिलियन टन और 28.36 मिलियन टन थे, जो एनएमडीसी के अब तक के सर्वश्रेष्ठ 9 महीनों के भौतिक प्रदर्शन का एक रिकॉर्ड है । कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि पर उत्पादन में 30 प्रतिशत और बिक्री में 27 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।

श्री सुमित देब, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने एक और शानदार प्रदर्शन के लिए एनएमडीसी टीम बधाई देते हुए कहा, “ मैं एक रोमांचक वर्ष के प्रारम्भ में मजबूत परिणाम देने के लिए टीम को बधाई देना चाहता हूं। वर्ष 2022 में हमारी अनेक परियोजनाओं के पूर्ण होने के साथ आप एनएमडीसी को अधिक मजबूत बुनियाद वाली तथा उत्साहजनक , अत्याधुनिक खनन प्रौद्योगिकी वाली एक अत्यंत भिन्न कंपनी के रूप में परिवर्तित होते देखेंगे।“

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button