झण्डेवाला देवी मन्दिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट  

प्रशासन के दिशा निर्देशों को धयान में रखते हुए  झण्डेवाला देवी मन्दिर में दिनांक 05 नवम्बर 2021 शुक्रवार को गोवर्धन पूजा पर्व  व अन्नकूट भंडारे  का आयोजन कोविड नियमों का पालन करते किया गया है  दीपावली महापर्व के बाद आने वाले इस पर्व का विशेष .महत्व  है । यह पर्व सम्पूर्ण भारत वर्ष में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण मे गोबर की गोवर्धन जी की प्रतिमा बना कर उन का विधिवत पूजन व आरती कर कार्यक्रम संपूर्ण होता है। इस अवसर पर प्रत्येक श्रद्धालु को मंदिर की ओर से भंडारे के पैक्ड प्रसाद का वितरण किया गया ।

झण्डेवाला देवी मन्दिर की महिला कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button