शिक्षा व समाजिक सरोकारों के लिए डॉ.अंजू भंडारी प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड से अलंकृत

डॉ शम्भू पंवार, नई दिल्ली। अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान की निदेशक शिक्षाविद,समाज सेविका डॉ. अंजू भंडारी को प्राइड ऑफ नेशन गोल्डन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया।
नई दिल्ली के लाजपत भवन में स्मार्टट्रिक्स मल्टी एक्टिविटी ग्रुप,डीएसकेडी कपूर लाडली नूर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि साउथ दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह,फ़िल्म अभिनेता कुणाल सिंह राजपूत, अभिनेत्री अराधना शर्मा ,राजेन्द्र कपूर ने शिक्षाविद डॉ अंजू भंडारी को शिक्षा व सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किये गए अप्रितम सेवाओ के लिए प्राइड ऑफ नेशन गोल्डन अचीवर्स अवार्ड से अलंकृत किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ अंजू भंडारी एक दशक से अधिक समय से शिक्षा व सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।इनको पूर्व में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।



