बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला हुआ है प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खजाने का मुंह: कैबिनेट मूलचंद शर्मा

बल्लबगढ़: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 4 को तोहफा देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने गत सायं वीरवार को करीब 1 करोड़ रुपए कि लागत से संजय कॉलोनी 44 फीट रोड से लगती हुई करीब एक दर्जन गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर रखी।
इस अवसर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने गली नंबर 55 से संजय कॉलोनी में आरएमसी से बनाई जाने वाली गली नंबर 54/5, 54 /4 ,54/6 ,55, 48, 75,65 ,10 ,11 और 49 नंबर गली को बनाने के कार्य की भी शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद जताते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खजाने का मुंह खोला हुआ है, उन्हीं के आशीर्वाद से आज बल्लभगढ़ विधानसभा में विकास कार्य चल हुए हैं।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जो अन्य गलियां बनने से रह गई है। वह भी जल्द बनाई जाएगी। वहीं कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि संजय कॉलोनी एरिया के कुछ हिस्से में पीने के पानी की समस्या है। जिसे दिवाली पर्व तक दूर कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर पीने के पानी की लाइन बिछाने का कार्य चला हुआ है। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने सेक्टर- 23 में पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों से भी उनकी समस्याओं को सुना। स्थानीय निवासियों ने इस मौके पर ढोल बाजे के साथ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया।
– *अधिकारियों को दिए ये निर्देश*:-
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गलियों के निर्माण में कोई भी कोतई नही बरती जाए।
– *ये रहे मौजूद*
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, निर्वतमान पार्षद जयवीर खटाना, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, रवि सोनी, दिलीप, सुखबीर प्रधान, सुभाष लांबा, दीपांशु अरोड़ा, चेतना पांडे, रमन ,जयचंद, बृजलाल शर्मा ,पारस जैन ,पीएल शर्मा, नवीन चेची, दिनेश मुदगिल, कुलदीप मथारू ,आलोक सोनी,डब्बू प्रधान,दामोदर उपाध्याय सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button