दिल्ली विश्वविद्यालय के 350 युवाओं ने लिया Young India : Know Thyself कार्यशाला में भाग
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की दिल्ली शाखा की संरचना Young India : Know Thyself (यंग-इंडिया: खुद को जानें – एक नेतृत्व विकास कार्यक्रम) के तहत सात उन्मुखीकरण कार्यक्रम (वर्कशॉप) आयोजित किए गए जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के 350 युवाओं ने भाग लिया। विवेकानंद केंद्र उत्तर प्रान्त के युवा प्रमुख श्री निखिल यादव ने बताया की इन कार्यशालाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय के अनेकों कॉलेज से युवाओं ने सहभागिता की जिसमें मुख्या है देशबंधु कॉलेज , महाराजा अग्रसेन कॉलेज , दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज , शहीद भगत सिंह कॉलेज , शहीद राजगुरु कॉलेज , जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज , PGDAV कॉलेज ,स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज और अन्य।
उन्होंने यह भी बताया कि Young India : Know Thyself कार्यक्रम ” मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनरुत्थान के कार्य में युवाओं को तैयार करने में पिछले अनेकों वर्षो से लगा है। कार्यशाला में खेलो से शारीरिक और मानसिक चेतना को बल प्रदान किया जाता है । जिसके बाद एक रोचक ग्रुप स्किट प्रेसेंटेशन का कार्यक्रम रखा गया, जिसके विषय रहे – आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया। सभी ने अपने अपने गण के साथ मिलकर केवल 15 मीन में, 3 मीन की नाटकीय प्रस्तुति तैयार कर बेजिझक सबके सामने प्रस्तुत किया।व्यक्तित्व विकास के लिए पर्याप्त चिंतन मनन की आवश्यकता को देखते हुए एक समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘स्वयं को जानने की आवश्यकता क्या है?’ यह रखा गया। सभी को इस विषय पर श्री निखिल यादव जी (प्रान्त युवा प्रमुख, विवेकानंद केंद्र ,उत्तर प्रान्त) द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त किया।विषय को एक संक्षिप्त और सरल रूप से युवाओं तक पहुंचआने के इस प्रयास के साथ ही कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।



