दिव्य गीता सत्संग समारोह आज से, श्री कृष्ण गौशाला ने की सभी तैयारियां संपूर्ण

करनाल, आशुतोष गौतम। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज (Gita Manishi Mahamandaleshwar Swami Gyananand Ji Maharaj) के सानिध्य में दिव्य गीता सत्संग समारोह 27 से 31 दिसंबर तक सेक्टर 13 के हुडा मैदान में आयोजित किया जाएगा। सभी तैयारियां संपूर्ण कर ली गई हैं। सत्संग स्थल पर श्री कृष्ण गौशाला की प्रबंधन समिति की ओर से प्रेसवार्ता कर समारोह की जानकारियां विस्तार से सांझा की गई। भगवान श्रीकृष्ण के गीता संदेश को जन-जन तक पहुुंचाने के लिए दिव्य गीता सत्संग का आयोजन देश-विदेश में समय-समय पर किया जाता है। प्रधान रमेश चंद गुप्ता, महासचिव राम कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने कहा कि यह करनाल के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष दिव्य गीता सत्संग का आयोजन कर्ण नगरी में किया जा रहा है। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के श्रीमुख से गीता का सार सुनने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन किया जाएगा। सत्संग स्थल पर सोशल डिसटेंसिंग, मास्क वितरण व सेनिटाइजर की व्यवथा की गई है। समारोह के दौरान लोगों को कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 6.30 से 7.30 बजे ध्यान साधना का अ यास होगा और शाम को 3.30 बजे से छह बजे तक स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज अपने पावन मुख से गीता का ज्ञान देंगे। इस अवसर पर संरक्षक पदमसेन गुप्ता, प्रधान रमेश चंद गुप्ता, महासचिव राम कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल, कृष्ण सिंगला, विनोद गुप्ता, डा. एसके गोयल, विनोद सिंगला, संजय बत्तरा, दुलीचंद, घणश्याम गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रवीण गोयल, नरेश गुप्ता, जगदीश सिंगला, सतनारायण गोयल व सूरज अग्रवाल मौजूद रहे।
सीएम होंगे Chief Guest, मंत्री और विधायक भी करेंगे शिरकत
पांच दिवसीय सत्संग समारोह में Chief Gues के रूप में मु यमंत्री मनोहरलाल शिरकत करेंगे। सांसद संजय भाटिया, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक राम कुमार कश्यप, विधायक धर्मपाल गोंदर, मेयर रेणु बाला गुप्ता, सीएम प्रतिनिधि संजय बठला, हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग व एडीजीपी नारकोटिक्स हरियाणा श्रीकांत जाधव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।



