यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

ओपन सर्च ब्यूरो, गाजियाबाद। नेशनल कंफेडरेशन ऑफ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन में यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, ट्रांस हिंडन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी और आरडब्लूए के बीच में सौहार्दपूर्ण सामंजस्य एवं विभिन्न प्रकार की मेडिकल गतिविधियां, जैसे- नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, नि:शुल्क हेल्थ टॉक, स्वास्थ्य जांच शिविर विभिन्न सोसायटियों में लगवाने और सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अस्पताल को यह सम्मान दिया गया। हॉस्पिटल की ओर से कॉर्पोरेट रिलेशन विभाग के प्रमुख गौरव पांडेय एवं आरडब्लूए के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश वली ने यह सम्मान कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, मोहन नगर में मंगलवार को प्राप्त किया।
फोटोकैप्शन:- यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी की ओर से प्रतीक चिन्ह ग्रहण करते हुए कॉर्पोरेट रिलेशन विभाग के प्रमुख गौरव पांडेय।



