तेजस्वी यादव ने दिल्ली की एलेक्सिस से शादी रचाई

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने आज शादी (Tejashwi Yadav Marriage) कर ली है. उन्होंने पहले अपनी होने वाली दुल्हन के साथ सगाई की और बाद में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक दूसरे को बरमाला पहना दी. तेजस्वी की शादी की खबर को तेजप्रताप यादव ने कंफर्म किया है. हालांकि तेजप्रताप ने दुल्हन का नाम नहीं बताया. लेकिन खबर के मुताबिक तेजस्वी की दुल्हन का नाम ऐलेक्सिस है. वह एयरहोस्टेस रह चुकी हैं. बताया जा रहा है कि तेजस्वी और ऐलेक्सिस (Tejashwi-Alixis) पिछले 6 सालों से एक दूसरे को जानते हैं, वह काफी अच्छे दोस्त हैं. अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. तेजस्वी की खुशियों में शामिल होने अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ दिल्ली पहुंचे.

खबर के मुताबिक तेजस्वी यादव सगाई के बाद शादी करने के लिए दो महीने का ब्रेक चाहते थे लेकिन उन्होंने सगाई के अगले दिन ही शादी कर ली. तेजस्वी यादव की शादी और सगाई दोनों का कार्यक्रम बहन मीसा भारती के सैनिक फार्म में हुआ. कड़ी सुरक्षा के बीच अंदर आने और जाने वाली सभी गाड़ियों को सख्ती से चेक किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि वेन्यू में एंट्री के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी लगाई गई थी. मीडिया के वेन्यू के पास आने पर भी सख्त पाबंदी लगाई गई थी. लेकिन अब तेजस्वी की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं. लाल जोड़े में सजीं ऐलेक्सिस और गोल्डन शेरवानी में दूल्हा बने तेजस्वी यादव एक साथ बहुत जंच रहे हैं.

तेजस्वी यादव के शादी का वेन्यू पिंक और ब्लू थीम पर सजा नजर आ रहा था. गेट पर सफेद और गुलाबी फूलों की सजावट बहुत ही खूबसूरत लग रही थी. स्टेज की सजावट भी काफी भव्य नजर आई. खबर के मुताबिक तेजस्वी यादव की दुल्हन ऐलेक्सिस दिल्ली के वसंत विहार की रहने वाली हैं. वह पहले एयरहोस्टेस भी रह चुकी हैं. उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल थे. बताया जा रहा है कि तेजस्वी और ऐलेक्सिस पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. आज शादी के दौरान दुल्हन ऐलेक्सिस लाल रंग के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही थीं. वहीं दूल्हा बने तेजस्वी यादव भी गोल्डन शेरवानी में बहुत जंच रहे थे.

बताया जा रहा है कि तेजस्वी ने ऐलेक्सिस के साथ दिल्ली के साकेत इलाके में अपनी बहन मीसा यादव के फार्म हाउस पर आज शादी की है. बताया जा रहा है कि तेजस्वी के पिता लालू यादव इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे. ऐलेक्सिस के क्रिश्चियन होने की वजह से लालू यादव इस रिश्ते के खिलाफ थे. लेकिन बाद में बेटे के प्यार के आगे उन्हें झुकना पड़ा. तेजस्वी ने धीरे-धीरे अपने पूरे परिवार को ऐलेक्सिस से शादी के लिए राजी कर लिया. आज तेजस्वी दुल्हन ऐलेक्सिस के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए.

News Source Link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button