सोनी सब के ‘शुभ लाभ – आपके घर में’ में वैभव और प्रीति की रोका सेरेमनी से टूटा श्रेया का दिल

सोनी सब के विचारों को प्रेरित करने वाले शो ‘शुभ लाभ-आपके घर में’ ने अपनी नई कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखा है। यह शो दर्शकों को उनके दैनिक जीवन में समर्पण और आध्यात्म के बीच एक संतुलित मार्ग ढूंढने की सीख दे रहा है। इस शो के आगामी एपिसोड्स में एक महत्वपूर्ण मोड़ आने वाला है।
दरअसल वैभव (अक्षय मिश्रा) और प्रीति (किंजल पांड्या) की रोका सेरेमनी होने वाली है, जो कई खट्टे-मीठे पलों को लेकर आयेगा।
अपने पूरे परिवार को मनाने में कामयाब होने के बाद, सविता (गीतांजलि टिकेकर) चाहती है कि वैभव और प्रीति की शादी का उसका सपना जल्दी से सच हो जाये। हालांकि, परिवार के लगातार दबाव के बाद वैभव, प्रीति से शादी करने के लिये तैयार हो जाता है और उसके इस फैसले से श्रेया का दिल टूट जाता है। वह रतलाम छोड़कर जाने और फिर कभी भी इस शहर में वापस नहीं आने का फैसला लेती है, क्योंकि वह अपने सच्चे प्यार वैभव को किसी और से शादी करते हुये नहीं देख सकती है। दूसरी ओर, सविता और निरंजन (नासिर खान) शादी के बढ़ते खर्चे को पूरा करने के लिये संघर्ष कर रहे हैं और एक लोन फर्म से बड़ा लोन लेने का मन बनाते हैं।
क्या यह वैभव और श्रेया की प्रेम कहानी का अंत है? क्या श्रेया कभी रतलाम वापस लौटेगी? सविता और निरंजन अपने पैसों की परेशानियों को कैसे दूर करेंगे?
वैभव तोशनीवाल की भूमिका निभा रहे अक्षय मिश्रा ने कहा, ”आगामी एपिसोड्स भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरे होंगे। इस शो में वैभव का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक अनुभव रहा है, क्योंकि इस किरदार की कश्मकश और परिवार को प्यार से ज्यादा अहमियत देना, इस भूमिका से लोगों को जोड़ती है। यह बहुत मुश्किल फैसला है, क्योंकि वैभव अपने परिवार की खुशियों के लिये अपनी खुशी का त्याग करने के लिये तैयार है। हमारे दर्शकों के लिये वैभव को इस चौराहे पर देखना दिलचस्प होगा। क्या उसके इस फैसले से वैभव और श्रेया की प्रेम कहानी का अंत हो जायेगा? तो अपनी कुर्सी की पेटी कस लीजिये और तैयार हो जाईये कुछ रोमांचक एपिसोड्स का आनंद उठाने के लिये।”
सविता का किरदार निभा रही गीतांजलि टिकेकर ने कहा, ”वैभव और प्रीति के रोके के साथ सविता का सपना सच हो गया है और वह अपनी मनोकामना पूरी करने के लिये देवी लक्ष्मी का शुक्रिया अदा करती है। लेकिन शायद ही उसे इस बात का अंदाजा है कि इस शादी से उसकी जिंदगी की मुश्किलें और भी बढ़ जायेंगी। सविता और निरंजन आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रहे हैं और रूपचंद को गारंटर बनाकर एक बड़ी रकम का लोन उठा लेते हैं। आगामी एपिसोड्स दर्शकों को उनकी सीट्स पर बिठाकर रखेंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि सविता इससे कैसे बाहर निकल पायेगी।”
देखते रहिये ‘शुभ लाभ-आपके घर में’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर



