अरुणाचल प्रदेश में आर्मी का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: Indian Army Helicopter Crashed

IMAGES SOURCE : GOOGLE

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में एक चीता हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार होने की खबर सामने आई है। भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वहीं अब पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

क्रैश को लेकर गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि हादसा आज सुबह लगभग 09:15 बजे हुआ।  इस हेलिकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास ऑपरेशनल उड़ान भरी और इसके कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया। बाद में इसके बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button