संगीतकार दिलीप सेन द्वारा चीता यज्ञेश शेट्टी को ’12वें महाराष्ट्र प्रेस्टीजियस रत्न अवार्ड-2021′ से सम्मानित किया गया

 मुंबई। ’12वें महाराष्ट्र प्रेस्टीजियस रत्न अवॉर्ड-2021′ का आयोजन ‘आप की आवाज फाउंडेशन’ संस्था के अध्यक्ष अंजन वी गोस्वामी द्वारा 27 नवंबर, 2021 को रंगशारदा ऑडिटोरियम, मुंबई में किया गया था।

इस मौके पर बॉलीवुड के मशहूर एक्शन ट्रेनर और कोरियोग्राफर चीता यज्ञेश शेट्टी को मशहूर संगीतकार दिलीप सेन और अंजन वी गोस्वामी द्वारा ‘बेस्ट एक्शन ट्रेनर और कोरियोग्राफर’ के लिए ’12वें महाराष्ट्र प्रेस्टीजियस रत्न अवॉर्ड- 2021′ से नवाजा गया।

 बहुमुखी प्रतिभा के धनी यज्ञेश शेट्टी ने मनोरंजन और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं। इस अवसर पर यज्ञेश शेट्टी ने संस्था के अध्यक्ष अंजन वी गोस्वामी को धन्यवाद दिया और उनकी सफलता की कामना की।

फिल्म उद्योग में चीता यज्ञेश शेट्टी ने 180 से अधिक अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और सुपरस्टारों को एक्शन और मार्शल आर्ट सिखाया है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, ईशा कोप्पिकर, करिश्मा कपूर, जूही चावला,फरहान अख्तर इत्यादि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button