पहले चरण के वोटों की गिनती पूरी, द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय

देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है. देश की जनता को आज गुरुवार को पता चल जाएगा कि 15वां राष्ट्रपति कौन होगा. राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार 18 जुलाई को मतदान हुआ था और आज 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू हो गई है.
सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं. मुर्मू की जीत की काफी संभावना ज्यादा है. यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल रविवार 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे.
News Source : TV9 Bharatvarsh



