Editorial : जनसंख्या को नियंत्रित करने का संकल्प

Editorial: Resolution to control population

Editorial: Resolution to control population
Editorial: Resolution to control population

Editorial : हर साल विश्व में एक संकल्प लिया जाता है कि जनसंख्या को नियंत्रित किया जाएगा मगर धरातल पर कुछ नहीं होता। साल 1989 से जनसंख्या दिवस को मनाने का निणर्य लिया गया था। बढ़ती जंनसंख्या बहुत ही चिंतनीय विषय है। आज हमारे देश की जनसंख्या 146 करोड़ से अधिक है यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है।

आज देश की बहुत बड़ी आबादी निम्न स्तर का जीवन जीने को विवश है। देश में करीब 40 प्रतिशत आबादी आजादी के बाद से ही गरीबी के आलम में जी रही है। गरीबी में जीवन गुजार रहे ऐसे बहुत से लोगों की यही सोच रही है कि उनके यहां जितने ज्यादा बच्चे होंगे, उतने ही ज्यादा कमाने वाले हाथ होंगे किन्तु यह सोच वास्तविकता के धरातल से परे है।

देश के लोगों को आज जनसंख्या को नियंत्रित करने का संकल्प लेना होगा। भारत व चीन विश्व के अधिक जनसंख्या वाले देश है। प्रतिवर्ष जनसंख्या दिवस पर लोगों को जागरुक किया जाता है। सैमीनार लगाए जाते है रैलीयां निकाली जाती है। मगर एक दिन के दिवस से जनसंख्या को रोकना नाकाफी है।

नुकड नाटकों के माध्यम से लोगों को जनसंख्या से हो रही मुश्किलों से अबगत कराया जाता है। मगर लोगों के सिर जूं तक नहीं रेंगती। जनसंख्या के बढ़ते काफिले को रोकना होगा। बढ़ती जनसंख्या से प्रवासियों का एक राज्य से दूसरे राज्यों को पलायन बढ़ा है जो रोजगार को लेकर अब आपसी संघर्ष में बदल रहा है और इसका राजनीतिक लाभ के लिए भी इस्तेमाल हो रहा है।

आज भारत में बड़ी संख्या में शिक्षित युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। इससे अभिप्राय है कि युवा वर्ग को अपना भविष्य बनाने में मदद करना है, कि कब परिवार शुरू करें, कितने बच्चे हों और कैसे स्वस्थ माहौल में जियें। अस्सी के दशक से हम सभी ‘हम दो हमारे दो’ का नारा सुनते आए हैं।

Read Also : Editorial : गुरु-शिष्य का महामहोत्सव

बड़े शहरों में रेहड़ी फड़ी की बढ़ती भीड़ से सड$कों, गलियों में अतिक्रमण बढऩे से ट्रैफिक जाम की समस्याएं खड़ी हो रही हैं। इस बार विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम है, युवा वर्ग को ऐसा समर्थ बनाना, जहां वे निष्पक्ष और आशाजनक दुनिया में अपने मनचाहे परिवार की रचना कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button