बैग्सी कंपनी का लाजपत नगर में हुआ भव्य उद्घाटन

पूनम आशीष चोपड़ा ने की बैग्सी कंपनी की शुरुआत

बैग्सी कंपनी की शुरुआत 5 मई 24 को बड़ी धूम धाम से लाजपत नगर में की गई जिसमें देश के अलग अलग क्षेत्रों की महान विभूतियों को आमंत्रित किया गया । बैग्सी कंपनी की ग्रांड ओपनिंग के इस इवेंट का आयोजन ब्रिक्स फिटनेस एंड डांस एकेडमी और मिली ढींगरा प्रोडक्शन द्वारा किया गया । बैग्सी कंपनी की शुरुआत पूनम आशीष चोपड़ा द्वारा की गई जिसमें एक्सक्लूसिव ट्रेंडी हैंडबैग्स और ड्रेस शामिल रही ।

कार्यक्रम में को कन्वेनर दिल्ली स्टेट आकांक्षा चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम में पूर्व आईएएस श्री रमेश तिवारी ने रिबन काटकर शुरुवात की । इसमें आर जे राहुल ने मंच संचालन करते हुए आए हुए मेहमानों का मनोरंजन किया जिसमें एक्टर आशीष सिंह और अंकुर तिवारी की गरिमामई उपस्थित रही और इस मौके पर केक काटकर सेलिब्रेट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button