Congress Manifesto 2024 : गरीबों केे विकास के बंद दरवाजे खोलने का वादा
Congress Manifesto 2024: Promise to open closed doors of development for the poor

विजय कुमार
Congress Manifesto 2024 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 48 पन्नों का घोषणा पत्र जरी किया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, पी चिदम्बरम, राहुल गांधी मौजूद रहे। जिसमें सभी के लिए आर्थिक विकास और अन्याय पर न्याय दिलाने का वादा किया। घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने अपील किया कि धर्म, भाषा, और जाति परे रहकर एक लोकतांत्रिक सरकार बनाएंगे जो भारत के सभी लोगों के लिए काम करेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे घोषण पत्र को बारीकी से देखने की बात कही। यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय के दस्तावेज’ के रूप में याद किया जाएगा, राहुल गाँधी के नेतृत्व में चली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में 5 पीलर्स पर ध्यान केंद्रित किया गया। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान युवा, किसान, नारी, श्रमिक और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई। 5 पीलर्स पर 25 गारंटियों का विवरण विस्तार से इस घोषणापत्र में दर्शाया गया।
मिल्लका अर्जुन खड़गे ने जिक्र किया कि आजादी के बाद से 1951-52 के चुनावों से राजनीतिक दल घोषणापत्र जारी करते समय बहुत से दावे करते हैं। पर कांग्रेस हमेशा जमीनी हकीकत पर चलती है। 1951 में पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस का जो घोषणापत्र जारी हुआ उसका नाम था ‘व्हाट कांग्रेस स्टैंड्स फॉर’। 2024 के घोषणापत्र में कांग्रेस ने जनता के बुनियादी मसलों को प्राथमिकता दी है। अर्थतंत्र को ध्यान में रखा है। ये किसी व्यक्ति का दावा या गारंटी नहीं उस पार्टी का घोषणापत्र है, जिसका 139 साल का शानदार इतिहास है।
कांग्रेस का घोषणापत्र किसानो, मजूदरों और महिलाओं, युवाओं, गरीबों केे विकास के बंद दरवाजे खोलने का वादा किया। घोषणापत्र में यह भी है कि युवा न्याय के तहत हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी पक्की और 1 लाख रुपए सालाना स्टाइपैंड मिलेगा। नारी न्याय के तहत गरीब परिवार की महिला को सालाना 1 लाख की मदद मिलेगा। किसान न्याय के तहत किसानों की कर्ज माफी और एमएसपी की कानूनी गारंटी।
लोकसभा चुनावों में हिन्दुस्तान शिवसेना द्वारा भाजपा को समर्थन की घोषणा
श्रमिक न्याय के तहत मनरेगा में 400 रुपए रोज न्यूनतम मजदूरी। हिस्सेदारी न्याय में सामाजिक-आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति औऱ हर वर्ग की गिनती या जातीय जनगणना। कांग्रेस की घोषणापत्र में संवैधानिक न्याय खंड में लोकतंत्र बचाओ, भय से मुक्ति से लेकर मीडिया, न्यायपालिका की आजादी, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जैसे मुद्दे। देश की प्रति रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रख कर रक्षा न्याय का खंड।



