अक्षरा सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ हुआ रिलीज

अक्षरा ने अपने इस गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ को लेकर कहा कि यह सबों को पसंद आएगी। इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है। हर कोई अपने आप में खास होता है। इसलिए किसी के साथ गलत नहीं हो। यही संदेश हमारा गाना देता है। आपको बता दें कि अक्षरा का ग्राफ इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तो लगातार ऊपर जा ही रहा है। साथ ही पानी – पानी की सफलता के बाद बॉलीवुड में भी उनकी दस्तक हो चुकी है।
अक्षरा ने अभी हाल ही में टिप्स के ऑनर गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वे जल्द ही बॉलीवुड के और भी म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी। ऐसे में उनके हर प्रोजेक्ट्स पर उनके फैंस और चाहने वालों की नज़र बनी रहती है। और अक्षरा भी नियमित अंतराल पर अच्छी म्यूजिक वीडियो लेकर आती रहती हैं, जो खूब पसंद भी किया जाता है। उसी कड़ी में गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।



