दिल्ली की वायुगुणवत्ता ‘खराब’ होने की आशंका

Image Source : Google

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता मंगलवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई लेकिन आने दिन तीनों में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं की वजह से इसके ‘खराब’ श्रेणी में जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली में गत 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 139 रहा। यह सोमवार को 82 था जबकि रविवार को 160 था।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने बताया कि पराली जलाने से निकलने वाले धुंए और उत्तर भारत में शुष्क मौसम होने की वजह से आने वाले तीन दिनों में दिल्ली के वातावरण में पीएम2.5 का स्तर बढ़ने की आशंका हैं।

Source : Lokmat News Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button