ज़ी बॉलीवुड मना रहा है एक्शन फिल्म ‘इंडियन’ के 20 साल का जश्न

“मेरे लिए मां और मुल्क एक है” – यह एक ऐसा डायलॉग है, जिसे सुनकर आज भी हमारे अंदर जोश पैदा हो जाता है। साल 2001 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘इंडियन’ की एक अभूतपूर्व रिलीज हुई थी, जो हर हिंदुस्तानी के दिलो-दिमाग पर छा गई। जहां यह फिल्म 20 साल के पड़ाव पर पहुंच चुकी है, वहीं ज़ी बॉलीवुड सनी देओल स्टारर इंडियन के साथ देशभक्ति का वही जज़्बा और जोश जगाने के लिए तैयार है, 26 अक्टूबर को रात 9 बजे। तो इस मंगलवार आपके फेवरेट एक्शन हीरो सनी देओल के साथ देखने के लिए तैयार हो जाइए 101% शुद्ध एक्शन, ड्रामा और रोमांच।

धर्मेंद्र द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म एन. महाराजन के निर्देशन में बनी एक मास्टरपीस है, जिसमें सनी देओल की जोरदार परफॉर्मेंस है। सनी देओल ने अपनी लगन से हर बार पर्दे पर अपना जादू जगाया है। उस दौर की इस फिल्म में स्टंट्स बेहद खास थे और इसे भारतीय दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म के बारे में अपने विचार बताते हुए सनी देओल ने कहा, “इंडियन मेरा बड़ा करीबी प्रोजेक्ट है। शूटिंग के दिनों को याद करके मैं पुरानी यादों में खो जाता हूं। ऐसी सार्थक कहानियां आपको हमेशा नहीं मिलती। यह एक ऐसी फिल्म है, जो हमेशा मेरा हिस्सा रहेगी। डैड के साथ काम करना हमेशा एक खुशनुमा अनुभव रहा है और आज भी उनसे कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है।

मुझे याद है वो इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित थे और मुझे खुशी है कि आज इस फिल्म ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। आज मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मेरे ज़ेहन में कुछ खूबसूरत यादें ताजा हो जाती हैं।” ये फिल्म राज नाम के एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो वसीम खान नाम के एक आतंकवादी को पकड़ता है। इस काम के लिए राज के ससुर भी उनकी तारीफ करते हैं, जो खुद एक अन्य उच्च अधिकारी हैं। इसके बाद चीजें एक अलग मोड़ लेती हैं, जब रहस्यमय ढंग से राज के ससुर की हत्या कर दी जाती है और इस कत्ल का इल्ज़ाम राज पर लगाया जाता है।
तो आप भी 101% शुद्ध एक्शन नाइट के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ज़ी बॉलीवुड मना रहा है फिल्म ‘इंडियन’ के 20 साल का जश्न, 26 अक्टूबर को रात 9 बजे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button