प्रियंका गांधी से मिलीं डॉली शर्मा, महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट दिए जाने के फैसले को सराहा 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा।
ओपन सर्च ब्यूरो, गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य,  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता एवम गाज़ियाबाद लोकसभा क्षेत्र की पार्टी प्रत्याशी रही श्रीमती डॉली शर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलीं व उनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य कांग्रेस के 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने के फैसले का पुरजोर स्वागत किया।
श्रीमती डॉली शर्मा ने कहा कि देश की आजादी और देश के नवनिर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और कांग्रेस तो अकेली ऐसी पार्टी रही है जिसने श्रीमती इंदिरा गांधी के रूप में देश का पहला महिला प्रधानमंत्री दिया और श्री मति प्रतिभा देवी पाटिल के रूप में देश का पहला राष्ट्रपति। यही नहीं, ग्रामीण एवं नगरीय पंचायतों में 33 फिसदी महिलाओं के लिए दिया हुआ आरक्षण भी कांग्रेस सरकार की ही देन है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की निरंतर जनता में पकड़ बढ़ रही है और पार्टी के इस नए फैसले से निश्चय ही राज्य की महिला शक्ति को नया सम्मान श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया है जो उनकी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी और पिता स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों के पूरी तरह से अनुकूल है।
फोटोकैप्शन:- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button