डोनल बिष्ट ने बयाँ की सच्चाई, डायरेक्टर ने काम के बदले ‘सेक्स’ की रखी डिमांड

फिल्म इंडस्ट्री की कास्टिंग काउच ऐसी काली सच्चाई है, जिसके बारे में जानते सभी हैं, लेकिन बात करने से कतराते हैं। इसके बावजूद पीड़ित सामने आकर अपनी व्यथा व्यक्त करते रहते हैं। इसकी शिकार फिल्म अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी हो चुकी हैं। डोनल ने बताया कि जब वो एक डायरेक्टर के पास काम माँगने के लिए गई थीं तो उसने काम के बदले सेक्स करने के लिए कहा।
बिग बॉस की कंटेस्टेंट डोनल बिस्ट का पिछले साल दिसंबर 2020 का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने उस काले अतीत का खुलासा किया है। डोनल ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उनके संघर्ष के दिनों में डायरेक्टर से काम के सिलसिले में मिलीं तो उसने कॉम्प्रोमाइज करने को कहा। इस घटना ने उन्हें कई सप्ताह तक काफी परेशान किया।

डोनल कहती हैं, “मैं अपने काम की पूजा करती हूँ। मुझे इस बात का विश्वास था कि भले ही थोड़ा अधिक स्ट्रगल करना पड़े, लेकिन मैं इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से अपना मुकाम हासिल करूँगी। इसीलिए उस घटना के बाद मैंने उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।” डोनल से काम के बदले साथ सोने के लिए कहने वाला साउथ की फिल्मों का डायरेक्टर था। हालाँकि, फिल्मों में काम नहीं मिलने के बाद डोनल ने टीवी इंडस्ट्री का रूख किया। यहाँ उन्होंने अपने लिए काम तलाशे।
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले डोनल बिष्ट दिल्ली में एक पत्रकार हुआ करती थीं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। डोनल कहती हैं कि जब वो पत्रकारिता कर रही थीं तो उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वो फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही बनी हैं।
Source : /hindi.opindia



