डॉ. कमल शर्मा दिल्ली व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन की सदस्य नियुक्त

डॉ. शम्भू पंवार, नई दिल्ली। आल इंडिया फ़िल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (All India Film and TV Artists Association) की चैयरपर्सन एवं प्रसिद्ध समाज सेविका डॉ. कमल शर्मा (Dr. Kamal Sharma) (नई दिल्ली) को दिल्ली व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन की सदस्य बनाया गया है।  दिल्ली व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.के. लाम्बा ने  डॉ. कमल शर्मा को  नियुक्ति पत्र देते हुवे शुभकामनाएं दी।
आपको बतादे डॉ कमल शर्मा निर्धन व वंचित वर्ग के उत्थान व नारी सशक्तिकरण के लिए एक दशक से कार्य कर रही है।नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन डवलपमेंट काउंसिल की नेशनल जनरल सेक्रेटरी, राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रस्टाचार विरोधी मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , तथा नेशनल स्पोर्ट्स एंड यूथ डवलपमेंट काउंसिल की नेशनल डायरेक्टर सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़ कर सामाजिक सरोकारों में अपनी  महती भूमिका रखती है।
 डॉ शर्मा की नियुक्ति पर धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पांडे,धरा गवर्नर डॉ शम्भू पंवार,अंतरराष्ट्रीय ख्यातिनाम योग व प्राकृतिक चिकित्सक डॉ सुशीला बिस्वास,प्रसिद्ध साहित्यकार ,लेखिका डॉ निक्की शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुवे,बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button