डॉ. शम्भू पंवार काव्य अक्षर सम्मान से अलंकृत

नई दिल्ली।  अंतरराष्ट्रीय लेखक,पत्रकार, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं धरा गवर्नर डॉ शम्भू पंवार को साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओ के लिए *काव्य अक्षर *सम्मान से अलंकृत किया गया।
डॉ. शम्भू पंवार को नई दिल्ली के हिंदी भवन सभगर में आयोजित देश की प्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिका ट्रू मीडिया की साहित्यिक महिला शाखा ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच के साझा संग्रह ”काव्य अक्षर” के लोकार्पण व सम्मान समारोह में पुष्पहार, अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और पगड़ी पहनाकर काव्य अक्षर सम्मान से विभूषित  किया।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सविता चड्ढा ने की, विशिष्ट अतिथि संपादक संपादक डॉ.ओम प्रकाश प्रजापति,शिक्षक विनोद गंगावासी, हंस वाहिनी के अध्यक्ष जगदीश मीणा रहे। कार्यक्रम शुभारम्भ शशि किरण,पूजा व उषा श्रीवास्तव की सुमुधर मां सरस्वती की वंदना व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।तत्पश्चात ट्रू मीडिया पत्रिका के संपादक डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति ने स्वागत उद्धबोधन दिया और ट्रू मीडिया ग्रुप के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर समारोह में समारोह को संबोधित करते हुए डॉ शम्भू पंवार ने कहा की  ग्यारह वर्ष पूर्व यह पौधा स्व.श्री लाल सिंह जी प्रजापति ने लगाया था और इस ग्यारह वर्ष के सफर में विकट परिस्थितियां भी आई लेकिन ट्रू मीडिया के संपादक डॉ ओमप्रकाश प्रजापति जी ने अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए  पत्रिका का प्रकाशन निरन्तर समय पर किया।और आज यह ट्रू मीडिया रूपी पौधा विशाल वट वृक्ष बन गया।पत्रिका ने अभी तक देश -विदेश के वरिष्ठ साहित्यिक विभूतियों के व्यक्तित्व व कृतित्व  पर केंद्रित 93 अंक प्रकाशित कर देश अग्रणी पत्रिका बन गयी है।ट्रू मीडिया पत्रिका,यू ट्यूब चैनल व महिला काव्य मंच के माध्यम से नवागन्तुक व वरिष्ठ साहित्यकारों को मंच प्रदान कर साहित्यिक प्रतिभाओं को निखारने का अप्रितम कार्य कर रहे है।विशेषकर महिला रचनाकारों के लिए महिला काव्य मंच की स्थापना कर बहुत अच्छी सुरुआत की है।
महिला काव्य मंच की अध्यक्ष एवं सयोजिक गीतांजलि अरोड़ा ने अपने उद्धबोधन में कहा कि ट्रू मीडिया ट्रू मीडिया नवांकुर महिला रचनाकारों को प्रोत्साहित कर साहित्य के क्षेत्र में सुरक्षित और बेहतरीन मंच है जिसमे वे अपने साहित्यिक सपनो को साकार कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सविता चड्ढा ने कहा कि ट्रू मीडिया रचनाकारो के लिए बहुत उम्दा मंच बताया।
इस अवसर पर विनोद गंगावासी, जगदीश मीणा, ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच की संरक्षक डॉ. वीणा मित्तल, श्रीमती सूक्ष्मलता महाजन, डॉ पुष्पा जोशी, सुश्री रीता जयहिंद, श्रीमती सोनिया सूर्यप्रभा ने भी विचार व्यक्त किये ।कार्यक्रम का  संचालन बड़े ही मनमोहक अंदाज में श्रीमती कामना मिश्रा व श्रीमती सोनिया सूर्यप्रभा ने किया।
इस अवसर  पर साहित्यकार डॉ नीरज मेहता, नेहा शर्मा, चंचल हरेंद्र वशिष्ठ,कुमुद रंजन झा,मुक्ता मिश्रा,भूपेंद्र कौर सचदेवा,बबली सिन्हा, प्रिया गोस्वामी, रेखा अस्थाना,पुनीता सिंह, पुष्पलता पुष्प, इला श्री जायसवाल,रजनी श्रीदेवी,स्नेहलता भारती, डॉ. निशा माथुर, प्रभा दीपक शर्मा, बबीता शर्मा,शशी किरण श्रीवास्तव,डॉ मीनाक्षी सुकुमारन उषा श्रीवास्तव,अर्चना शर्मा, पूजा श्रीवास्तव,अंजू मोटवानी,  प्रशंसा श्रीवास्तव को पुष्पहार, अंगवस्त्र ,सम्मान पत्र व पगड़ी पहनाकर  सम्मान किया ।
कार्यक्रम में अशोक कुमार, नीरज अरोड़ा,  राजेंद्र महाजन, राजेश वर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, ओमप्रकाश, राधेश्याम प्रजापति, योगेश कौशिक, निखिल रुहेला, आशुतोष शर्मा, मनीष फौजी, श्रीमती अर्चना गर्ग, वीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।इस मौके पर सभी अतिथियों को भी पुष्पहार, अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।     समारोह में  दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब प्रदेशों से 30 साहित्यकारों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button